UPPCL issues strict directives to power officials to be proactive and resolve problems immediately during extreme heat बेतहाशा गर्मी के बिजली के अधिकारी सक्रिय रहें, समस्या को दूर करवाएं, UPPCL का सख्त निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेतहाशा गर्मी के बिजली के अधिकारी सक्रिय रहें, समस्या को दूर करवाएं, UPPCL का सख्त निर्देश

UPPCL का सख्त निर्देश जारी किए हैं। पॉवर कॉरपोरेशन ने निर्देश दिए हैं कि बेतहाशा गर्मी के बिजली के अधिकारी सक्रिय रहें। सूचना मिलने के बाद तुरंत समस्या का समाधान करें।

Fri, 22 May 2026 11:23 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बेतहाशा गर्मी के बिजली के अधिकारी सक्रिय रहें, समस्या को दूर करवाएं, UPPCL का सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में गर्मी में बिजली की मांग में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को ताकीद की गई है कि वे अपने-अपने इलाके में बिजली आपूर्ति पर नजर बनाए रखें।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था लगातार सुचारु बनी हुई है। पावर कॉरपोरेशन सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों व नगर पंचायतों को साढ़े 21 घंटे और जिला मुख्यालयों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का शेड्यूल है। पावर कॉरपोरेशन के निदेशक वितरण ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि दिन में सभी को रोस्टरिंग मुक्त बिजली मुहैया कराई जा रही है।

निदेशक ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश हैं कि किसी कारण से अगर बिजली आपूर्ति बाधित हो तो, उस अवधि की बिजली उस क्षेत्र को अतिरिक्त आपूर्ति करके देना सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को उपभोक्ताओं के फोन रिसीव करने और उन्हें सही जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त न हों इसके लिए सावधानी बरती जाए। फिर भी अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर खराब हो तो कम से कम समय में आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास सुनिश्चित किया जाए।

निदेशक वितरण ने बताया कि अनुरक्षण माह के माध्यम से आवश्यक सुधार के कार्य पिछले महीनों में कराए गए हैं, लेकिन फिर भी अगर कही कोई आवश्यकता हो तो तत्काल अनुरक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक डिस्काम को पर्याप्त धनराशि दी गई है। आवश्यकतानुरूप पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मरों, गैंग व अन्य सामग्री उपलब्ध है। भीषण गर्मी व अत्यधिक एसी आदि उपकरणों के लोड के कारण विद्युत व्यवधान उत्पन्न होते है, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसे स्थानों पर आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास सुनिश्चित किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन 18 ब्लॉकों में होने जा रहा ये काम, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
ये भी पढ़ें:यूपी में जून माह के फ्री राशन बंटने की आ गई डेट, जान लें कब से शुरू होगा वितरण
ये भी पढ़ें:यूपी कल का मौसम: बांदा में पारा 46 के पार, 48 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट

शहर से लेकर गांव तक रुला रही बिजली

तपते मौसम में बिजली की कटौती उत्तर प्रदेश के शहर से लेकर गांवों तक उपभोक्ताओं को रुला रही है। बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की मांग में न तो दिन में कम आ रही है, न रात में। बढ़ती मांग की वजह से आपूर्ति व्यवस्था पूरे राज्य में चरमरा गई है। लो वोल्टेज, केबल फुंकने और ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से लोगों की बत्ती गुल हो जा रही है। मरम्मत में घंटों लग रहे हैं और जनता गर्मी में रहने को मजबूर है। प्रदेश के लोग बेहाल है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।