यूपी में जून माह के फ्री राशन बंटने की आ गई डेट, जान लें कब से शुरू होगा वितरण
यूपी में जून माह के फ्री राशन बंटने की डेट आ गई। राशन 10 जून तक वितरित किया जाएगा। राशन का वितरण सुबह छह बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक चलेगा।

UP June month free ration distribution date :यूपी में जून माह के फ्री राशन बंटने की डेट आ गई। जून माह के राशन का वितरण 25 मई (सोमवार) से शुरू होगा। राशन 10 जून तक वितरित किया जाएगा। राशन का वितरण सुबह छह बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक चलेगा। इस दौरान अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल (कुल 35 किलो) नि:शुल्क राशन मिलेगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल मिलेगा।
डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्डधारक नि:शुल्क राशन वितरण से संबंधित शिकायत टोल फ्री नम्बर 1967 व 1800-1800-150 पर कर सकते हैं। जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हर राशन की दुकान पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी कहीं का भी कार्डधारक किसी भी कोटे के दुकान से राशन ले सकेंगे। वितरण के अंतिम दिन 10 जून को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के जरिए राशन वितरित किया जाएगा।
कोटे की दुकानों पर ई-पॉश मशीनों से आईरिस स्कैनर मैप किया गया
गेहूं-चावल का वितरण ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉश मशीनों से होता है। इस दौरान उंगलियों के निशान के माध्यम से बॉयोमिट्रिक प्रमाणीकरण किया जाता है। अब कोटे की दुकानों पर ई-पॉश मशीनों से आईरिस स्कैनर मैप किया गया है। आईरिस स्कैनर द्वारा बॉयोमिट्रिक प्रमाणीकरण कराने की व्यवस्था को क्रियाशील बनाने के लिए विभाग ने हर कोटेदार को अनिवार्य रूप से कम से कम 10 लाभार्थियों का आईरिश स्कैनर द्वारा बॉयोमिट्रिक प्रमाणीकरण करते हुए खाद्यान्न वितरण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
आठ तक बंटा था मई महीने का राशन
इससे पहले मई महीने का राशन वितरण 24 अप्रैल से शुरू हुआ था। पूरा वितरण नहीं हो पाने की वजह आठ मई तक डेट भी बढ़ाई गई। वंचित को फ्री राशन वितरण किया गया है। अब जून महीने के राशन वितरण की डेट आ गई है। 25 मई से 10 जून तक राशन वितरण किया जाएगा। यपी में इस समय में 3.62 करोड राशन कार्ड बने हए हैं ओर इनसे 14.68 करोड़ लाभाथीं ज्ड़े बताए जाते हैं। इनमें 3.20 करोड़ से अधिक पात्र गहस्थी कार्डधारक परिवार के हर सदस्य को पांच किलो राशन प्रति माह और साशन वितरित किया जा रहा हे। 40.82 लाख से अधिक अंत्योदय कार्ड धारनें को प्रति परिवार 35 किलो राशन प्रति माह दिया जाता है अंत्योदय राशन कार्ड गरीब रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को जारी किए जाते हैं। पात्र गृहस्थी राशन के लिए शहरी केषेत में तीन लाख रुपये सालाना से कम आय और ग्रामीण भेत्र मेंदो लाख रुपये सालाना से कम आय सीमा के साथ अन्य मानक निर्धारित हें




साइन इन