up weather western disturbances are expected to impact bringing hailstorms rain prediction has been made alert UP Weather: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले; 60 जिलों के लिए अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले; 60 जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार को इस विक्षोभ की तीव्रता अपने चरम पर होगी। ओलावृष्टि और आंधी आने की प्रबल संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी बारिश का यह दौर 5 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके तुरंत बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा,

Sat, 4 April 2026 04:05 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
UP Weather: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले; 60 जिलों के लिए अलर्ट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। गोरखपुर समेत 60 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार को इस विक्षोभ की तीव्रता अपने चरम पर होगी। इस वजह से ओलावृष्टि और आंधी आने की प्रबल संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी बारिश का यह दौर 5 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके तुरंत बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिसके प्रभाव से 7 से 9 अप्रैल के दौरान प्रदेश में वर्षा का दूसरा दौर शुरू होगा। तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।

जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें आगरा, अलीगढ, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलन्दशहर, चित्रकूट, एटा, इटावा, फरुखाबाद, गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और उन्नाव भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रिंसिपल और टीचर्स की भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, 3 सदस्यीय कमेटी बनी

पूर्वी यूपी में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार आसमान में काले बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। कहीं-कहीं बिजली गिरने और ओले पड़ने का भी अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होगी। दक्षिणी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके कारण शनिवार को पूर्वी यूपी में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार MSP पर इस दिन तक खरीदेगी अरहर-चना-मसूर-सरसों

आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें गिरेंगी। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम में बदलाव से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का सबसे ज्यादा प्रभाव शनिवार को दिखेगा। इससे पहले शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक से 15 अप्रैल तक UP में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान, पोर्टल से निगरानी का इंतजाम

7 से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 अप्रैल तक फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है। बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।