यूपी का सबसे गर्म शहर बना बांदा, लू से निपटने के लिए उठाया है अनोखा कदम, ट्रैफिक सिग्नल बंद किए
उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। लू के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रदेश के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है। इसमें बांदा सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। लू के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रदेश के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है। इसमें बांदा सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। चिलचिलाती गर्मी और लू से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। दोपहर के सबसे गर्म समय में ट्रैफिक सिग्नल को फ्री फ्लो मोड पर कर दिया है, ताकि यात्रियों को चिलचिलाती धूप में इंतज़ार न करना पड़े। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को छाते और स्कार्फ उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं, ताकि लोग तेज धूप से राहत पा सकें। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय लोगों को रेड लाइट पर अधिक देर तक खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से ‘फ्री फ्लो’ मोड पर कर दिया गया है। यानी इस दौरान रेड लाइट का चक्र बंद रहेगा और वाहन बिना रुके निकल सकेंगे। यह व्यवस्था केवल तेज धूप वाले पीक घंटों में लागू रहेगी, जबकि सुबह और शाम के समय ट्रैफिक सिग्नल सामान्य तरीके से संचालित होंगे।
तेजी से सूख रहीं नदियां
मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश ने ANI को बताया, इसके मुख्य कारणों में कर्क रेखा के करीब होने के कारण सीधी धूप पड़ना, आसमान साफ होना, पठारी इलाका होने के कारण मिट्टी में नमी की कमी, नदियों का सूखना, पेड़ों की कटाई और खनन शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि हमने दोपहर के समय सिग्नल लाइटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि यात्रियों को बेवजह लाल बत्ती पर रुकना न पड़े। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों की परेशानी को कम करना है।
पूरे उत्तर प्रदेश में लू का 'रेड अलर्ट' जारी
गुरुवार को पूरे उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए भीषण लू का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया, जिसके बाद 'ऑरेंज अलर्ट' जारी रहेगा। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में रातें भी असामान्य रूप से गर्म रहने की चेतावनी दी है। बांदा के निवासियों को सड़कों के किनारे बने स्टॉलों पर पानी और शरबत पीकर भीषण गर्मी से राहत पाते देखा गया, जबकि कई लोगों ने ज़िले में बिगड़ते हालात के लिए पेड़ों की कटाई और अवैध खनन को ज़िम्मेदार ठहराया। स्थानीय निवासी पुनीत सक्सेना ने अभी बांदा में बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ रही है। यह बांदा के निवासियों के लिए एक तरह की 'अग्नि परीक्षा' है।
28 मई तक उत्तर प्रदेश के इलाकों में लू चलने की संभावना
मेरा मानना है कि तापमान में इस बढ़ोतरी का कारण पेड़ों की कटाई और अवैध खनन है। यहाँ पत्थर और रेत का माफिया सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले छह से सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के साथ-साथ प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 22 मई से 28 मई तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है, जबकि इसी दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू चलने की उम्मीद है।




साइन इन