UP Weather: Thunderstorm and rain alert in 60 districts, possibility of hailstorm too UP Weather: यूपी के 60 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि के भी आसार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी के 60 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि के भी आसार

UP Weather Rain Alert: यूपी में फिर मौसम ने करवट बदली।  पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश शुरू हो गई है। शनिवार के लिए 60 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Fri, 3 April 2026 07:53 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: यूपी के 60 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि के भी आसार

UP Weather Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने पलटी मारी है। दो दिन के अंतराल पर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। दक्षिणी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार को इस विक्षोभ की तीव्रता अपने चरम पर होगी, जिससे ओलावृष्टि और आंधी आने की प्रबल संभावना है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय ने आंधी-बारिश का 60 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इस विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान प्रयागराज में 5.6 मिमी की सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिससे वहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 35.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट पर 2.6 मिमी और वाराणसी बीएचयू में 1.6 मिमी बारिश हुई। फुरसतगंज और चुर्क में बूंदाबांदी हुई।

वेस्ट यूपी के शहरों में तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश में पश्चिम के शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नजीबाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 29.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मुजफ्फरनगर (30.8), मेरठ (32.6) और मुरादाबाद (31.5) में भी गर्मी से राहत रही। इसके उलट, वाराणसी बीएचयू और सुलतानपुर में शुक्रवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बलिया और बांदा में भी पारा 38 डिग्री के पार रहा।

दो चरणों में होगी बारिश, 9 अप्रैल तक प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी बारिश का यह दौर 5 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके तुरंत बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिसके प्रभाव से 7 से 9 अप्रैल के दौरान प्रदेश में वर्षा का दूसरा दौर शुरू होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में क्यों हो रही है बारिश? IMD ने कहा- इन राज्यों में बरसते रहेंगे बादल

इन जिलों के लिए आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

आगरा, अलीगढ, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलन्दशहर, चित्रकूट, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फ़तेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी एवं आसपास के इलाकों में ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी गंवाने वाले 22 हजार मदरसा शिक्षकों के लिए राहत, योगी सरकार ने दिया यह आदेश
ये भी पढ़ें:अपनी प्रेमिका के साथ कार में था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर..
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।