Husband was in the car with his girlfriend, wife caught them red-handed in ambedkarnagar up अपनी प्रेमिका के साथ कार में था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर.., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपनी प्रेमिका के साथ कार में था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर..

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक पति अपनी प्रेमिका के साथ कार में था। इस दौरान उसकी पत्नी पहुंच गई और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में पति और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Fri, 3 April 2026 02:54 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अपनी प्रेमिका के साथ कार में था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर..

UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में लव अफेयर का मामला सामने आया है। यहां जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ कार में घूमते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने पत्नी का गला दबाकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में पति और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की तहरीर के अनुसार, उसका पति पिछले करीब एक वर्ष से दूसरी महिला के संपर्क में है और परिवार की उपेक्षा कर रहा है। आरोप है कि वह न तो घर का खर्च देता है और न ही बच्चों की जिम्मेदारी निभाता है। इसके अलावा आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है तथा घर का सामान भी बेच देता है। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने पति की तलाश में बाजार पहुंची। इसी दौरान उसने पति को मित्तूपुर रोड जलालपुर पर एक महिला के साथ कार में घूमते हुए पकड़ लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में संपत्तियों का घर-घर होगा वेरीफिकेशन, जारी हुआ आदेश

पति ने मारापीटा और गला दबाने का भी पत्नी ने लगाया आरोप

पत्नी के विरोध करने पर कथित रूप से पति ने उसका गला दबाकर मारपीट की। इस दौरान पीड़िता ने घटना का वीडियो भी बना लिया। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति व उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में 4 एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा, बाइक, कार, बस, ट्रक का चलना महंगा

मेरठ में भी हुआ था पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद

इससे पहले मेरठ में पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद सामने आया था। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया था इसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ था। एक महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति का एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला ने बताया कि सोमवार को उसका पति घर से प्रेमिका से मिलने के लिए निकला था। इसके बाद महिला ने अपने पति का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पति चौराहे पर सड़क किनारे खड़ा होकर युवती से बातचीत करने लगा। इसी दौरान महिला वहां पहुंच गई और दोनों को एक साथ पकड़ लिया। पत्नी ने पति की हरकतों का विरोध किया तो पति पत्नी और युवती के बीच सड़क पर तीखी नोंकझोंक हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी गंवाने वाले 22 हजार मदरसा शिक्षकों के लिए राहत, योगी सरकार ने दिया यह आदेश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।