UP Weather report Today Temperature Decrease Heatwave Storm Rain Alert UP Weather: मौसम में रहेगा भारी उतार-चढ़ाव, दो दिन तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: मौसम में रहेगा भारी उतार-चढ़ाव, दो दिन तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

UP Weather: यूपी के मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ये उतार-चढ़ाव अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। हालांकि कई इलाकों में गुरुवार से ही आंधी के कारण मौसम में बदलाव देखा गया है।

Fri, 5 June 2026 06:19 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: मौसम में रहेगा भारी उतार-चढ़ाव, दो दिन तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने फिर से आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो दिन मौसम में भारी उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यूपी के लोगों को उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि मई के महीने में गर्मी से हालत खराब थी। तापमान 45 डिग्री से अधिक था। हीटवेव ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था। बीते दिनों हुई बारिश ने तापमान 40 से नीचे पहुंचा दिया था।

दोहपर में उसमभरी गर्मी से हालत खराब थी। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर काफी ऊपर पहुंच गया था। दोपहर के समय लोगों के कपड़े पसीने से भीग रहे थे। अब फिर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव के संकेत मिलेंगे। शनिवार दिन में थोड़ी धूप के बाद शाम और रात के समय तेज हवाओं संग बारिश हो सकती है। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में अत्यंत सावधानी बरतें। पेड़ टूटने, विद्युत पोल टूटने जैसी घटनाएं होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आग; ऐक्शन में योगी, बहुमंजिला इमारतों, होटलों में गहन जांच का निर्देश

पश्चिमी विक्षोभ का है ये असर

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में गरज, चमक और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ही मुख्य कारण है। इस समय उत्तर पश्चिम भारत में ये सक्रिय है। आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

गुरुवार दोपहर को उमसभरी गर्मी ने परेशान किया है। दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा में अधिकतम आर्द्रता का स्तर भी 63 फीसदी रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के एक शख्स ने हिला दिया सिस्टम, सारे डीएम-SP के पास पहुंचा केंद्र का फरमान

भीषण गर्मी से राहत

कई इलाकों में गुरूवार दोपहर बाद से एकाएक आसमान में चिलचिलाती धूप की जगह काले घने बादलों ने ले ली। थोड़ी ही देर बाद तेज हवा, मेघ गर्जन हुई। हालांकि, बिजली की चमक के साथ कुछ ही इलाकों को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। अचानक मौसम में हुए बदलाव से आम जनजीवन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को हुई बूंदाबांदी ने हल्की उमस भी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से बढ़ी गर्मी ने परेशान किया हुआ है। आंधी के बाद से मौसम सुहावना हो गया। बारिश आते ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्यूबवेल पर नहाने के दौरान विवाद, युवक ने पिटबुल कुत्ते से कराया हमला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।