UP Weather Report Today Temperature Decrease 8 Degrees Heavy Storm Rains from 3 to 6 may IMD UP Weather: दो दिन में 8 डिग्री बढ़ गया पारा, 3-6 मई फिर आंधी-बारिश के आसार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: दो दिन में 8 डिग्री बढ़ गया पारा, 3-6 मई फिर आंधी-बारिश के आसार

यूपी के कई शहरों में तेज अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि के बाद उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। आसमान साफ होने के बाद दो दिनों में तापमान आठ डिग्री तक बढ़ गया है। अब रविवार से फिर बदलाव के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोत्तरी हुई है।

Sun, 3 May 2026 06:46 AMSrishti Kunj लखनऊ
share
UP Weather: दो दिन में 8 डिग्री बढ़ गया पारा, 3-6 मई फिर आंधी-बारिश के आसार

यूपी के कई शहरों में तेज अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि के बाद उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। आसमान साफ होने के बाद दो दिनों में तापमान आठ डिग्री तक बढ़ गया है। अब रविवार से फिर बदलाव के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोत्तरी हुई है। यह 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम होकर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 62 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। तीन से छह मई तक लगातार 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ संग बारिश और बिजली गरजने या गिरने की आशंका जताई गई है। सात मई से आसमान साफ होगा। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोत्तरी के आसार हैं। यानी उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं नाक रगड़कर माफी मांगूंगी; छात्र की मां को शट अप बोलने वाली प्रिसिंपल

धूप ने बढ़ाई परेशानी

मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। 48 घंटे पहले हुई बारिश से लोगों को तल्खी से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को बदली के बीच निकली धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने के बाद भी तेज धूप से बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे। वहीं बिजली की कटौती ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बड़ी परेशानी बनी रही। मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात में तापमान सामान्य से सवा दो डिग्री नीचे रहा। इसके बाद भी बिजली की कटौती ट्रिपिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या के चलते कूलर पंखे नहीं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, हापुड़ बाईपास से आगे बनेगी 15 KM लंबी सड़क

मौसम में बदलाव

वहीं शनिवार को बदली एवं ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ, लेकिन दिन में बदली के बीच निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। दोपहर में तापमान सामान्य से सवा दो डिग्री नीचे रहने के बाद भी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। इस बीच छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली दक्षिण पूर्वी हवा भी लोगों को उमस से राहत नहीं दे सकी। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दिनों में भी बदलाव की संभावना जताई है। लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 लाख सुविधा शुल्क लगेगा...बिजली कनेक्शन के नाम पर जेई ने रखी डिमांड

स्वास्थ्य पर असर

मौसम की मार लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। उमसभरी गर्मी के चलते उल्टी दस्त, बुखार का प्रकोप तेजी से पांच पसार रहा है। बुखार की चपेट में आकर हफ्ते भर में दो लोग दम तोड़ चुके हैं। जबकि प्रतिदिन गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।