UP Weather Report Today Rains Temperature Decrease Banda 47 Degrees Heatwave UP Weather: कई जिलों में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, बांदा में तापमान 47 डिग्री के पार बना जानलेवा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: कई जिलों में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, बांदा में तापमान 47 डिग्री के पार बना जानलेवा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर बाद यूपी की राजधानी लखनऊ का मौसम बदला। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई तो कुछ में बूंदाबांदी। इस दौरान मोहनलालगंज और आसपास के शहरी इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक दर्ज की गई।

Thu, 30 April 2026 06:44 AMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: कई जिलों में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, बांदा में तापमान 47 डिग्री के पार बना जानलेवा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर बाद यूपी की राजधानी लखनऊ का मौसम बदला। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई तो कुछ में बूंदाबांदी। इस दौरान मोहनलालगंज और आसपास के शहरी इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक दर्ज की गई। अन्य इलाकों में रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। पश्चिम यूपी के भी कई शहरों में बारिश हुई।

आईएमडी लखनऊ के अनुसार हवा के निचले क्षोभमण्डल में प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग पर चक्रवाती परिसंचरण का असर है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी चक्रवाती हवा की स्थिति बनी है जिसकी ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी तक है। इसकी वजह से मौसम पिछले दो दिनों से बदला हुआ है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से मामूली रूप से कम 39.3 दर्ज किया गया। हवा में नमी बढ़ने और आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण रात के तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले 24 घंटों तक कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर घमासान के बीच नई दिक्कत, डाटा गायब, लॉगइन में मुश्किल

बांदा में रिकार्ड तपिश अब जानलेवा

बांदा जनपद में रिकार्ड तपिश अब जानलेवा साबित हो रही है। परिजनों का दावा है कि दोपहर में निमंत्रण से लौटकर पैदल आई महिला हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को पांच बजे के बाद आसमान में बादल नजर आए, इससे उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम पारा 47.5 व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तेज आंधी व बूंदाबादी का पूर्वानुमान बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बना UP, 7 शुरू, 4 निर्माणाधीन, 8 और प्रस्तावित

जनपद करीब सप्ताह भर से भीषण गर्मी की चपेट में है। कई दिनों से तापमान 47 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। रात में भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा यानी 31 डिग्री के आसपास दो दिन से टिका है। बुधवार सुबह दस बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जो लोग निकले वह गर्मी से कराहते नजर आए। रोज कमाने खाने वाले मजदूरों को 11 बजे के बाद ईंट व बालू सिर में लेकर ढोने में चक्कर आ रहे हैं। पेट भरने के लिए मजदूर काम कर रहे हैं। स्कूलों का समय 11 बजे कर दिया गया है, पर घर पहुंचते-पहुंचते बच्चों को दोपहर के एक बज रहे हैं।

ऐसे में शिक्षकों के साथ बच्चों की भी हालत बिगड़ रही है। तमाम अभिभावक गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। उधर, कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम विज्ञानी डॉ.दिनेश शाह ने बताया छह दिनों से बांदा में देश व प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी की चपेट में है। लोगों को हीटवेव व हीटस्ट्रोक से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी। बताया बुधवार को अधिकतम तापमान 47.5 व न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का शेडयूल जारी, इस तारीख से होगा नियमित संचालन

पड़मई की वृद्धा ने दम तोड़ा

मुतियारी की 85 वर्षीय वृद्धा कल्ली की बुधवार शाम मौत हो गई। बेटे नत्थू ने बताया मां कल्ली गिरवां थाने के छिबांव स्थित रिश्तेदारी से निमंत्रण में गई थी। बुधवार को लौट रही थीं। दोपहर एक बजे वह नरैनी से पैदल मुतियारी पहुंचीं। घर पहुंचते ही हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी होने लगी और पेट में दर्द की शिकायत हुई। तुरंत सीएचसी नरैनी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।