UP Weather Report Today Rain Alert with storm IMD predicts temperature Decrease UP Weather: यूपी में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, सुबह-रात का तापमान होगा कम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, सुबह-रात का तापमान होगा कम

इस वर्ष मई की शुरुआत ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। जहां अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सूरज की तपिश और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल थे, वहीं मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया है।

Sat, 9 May 2026 06:22 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, सुबह-रात का तापमान होगा कम

इस वर्ष मई की शुरुआत ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। जहां अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सूरज की तपिश और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल थे, वहीं मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण सुबह और रात का तापमान थोड़ा कम होगा। इससे हल्की ठंडक का एहसास होगा। वहीं, दिन में हल्की धूप से गर्मी रहेगी।

यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह करीब 10 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन 11 बजे के बाद तेज धूप निकल आई। दोपहर होते-होते चटख धूप और पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ गई। हालांकि शाम चार बजे के बाद फिर मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रहने से लोग उमस और गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मृत समझ ट्रॉमा सेंटर के बाहर छोड़ गए परिजन, 98 दिन बाद जिंदा लौटी युवती

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और मेघ गर्जन की संभावना बनी हुई है। पुरवा हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम अस्थिर बना हुआ है। इसके कारण बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। किसानों को मौसम को देखते हुए खेतों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, जल्द शुरू होगा इन दो कॉरिडोर का काम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण वातावरण में आद्रता 71 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। दिन के समय हल्की उमस महसूस की गई, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट आने लगी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 चक्कर काटकर लखनऊ पहुंची पटना की इंडिगो फ्लाइट, 6 को भी टर्बुलेंस में फंसी थी

मौसम विभाग के अनुसार नौ से 14 मई तक कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभे से दूर रहने की अपील की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।