UP Weather Report Today No changes for two days Storm Rain Hail alert from 29 March UP Weather: दो दिन मौसम में बदलाव नहीं, 29 मार्च की शाम से आंधी-बारिश और ओले भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: दो दिन मौसम में बदलाव नहीं, 29 मार्च की शाम से आंधी-बारिश और ओले भी

यूपी में मौसम फिर करवट लेने वाला है। रविवार से बदलाव के आसार हैं। इस दिन हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार और मंगलवार को तेज रफ्तार अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

Sat, 28 March 2026 06:09 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: दो दिन मौसम में बदलाव नहीं, 29 मार्च की शाम से आंधी-बारिश और ओले भी

यूपी में मौसम फिर करवट लेने वाला है। रविवार से बदलाव के आसार हैं। इस दिन हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार और मंगलवार को तेज रफ्तार अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के जिलों में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे। इस दौरान बारिश के आसार बने, लेकिन बरसात नहीं हुई। लगभग यही हाल शनिवार को भी रहेगा। इसके बाद मौसम पलट सकता है।

रविवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में एक या दो स्पैल में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार और मंगलवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा, आंधी, तूफान की आशंका है। इस दौरान बारिश भी होगी। बिजली गरजने के साथ गिरने की आशंका भी जताई गई है। ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाढ़, चक्रवात,भूकंप जैसी स्थितियों से बचाएगी योगी सरकार, जिलों में होंगे काम

29 मार्च से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान विक्षोभ का असर शनिवार से कम होगा, जिससे 28 और 29 मार्च को तापमान में फिर से 3-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन यह गर्मी ज्यादा देर नहीं टिकेगी। 29 मार्च की देर शाम या रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से 1 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फिर से वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक्सीडेंट के बाद पेट्रोल की लूट, टैंकर फटते ही तेल भर ले गए लोग

मौसम का मिजाज गुरुवार की रात से ही बदल गया था। भोर में कुछ इलाकों में तेज बौछार पड़ी। इसके बाद हल्की धूप निकली। कुछ देर में ही आसमान में फिर काले घने बादल छा गए। इस दौरान हवा के झोंके पंखे की जरूरत खत्म कर रहे थे। दोपहर बाद कई इलाकों में फिर से कुछ मिनट फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में कुल 2.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दिन के तापमान में बारिश की वजह से गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाने और हवा में नमी बढ़ने के कारण थोड़ी उमस भी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-पत्नी के झगड़े, मानहानि के मामलों में अब सीधे FIR नहीं, DGP का निर्देश

इस वजह से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक 22.1 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बूंदा-बांदी के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में औसतन 3 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसका प्रभाव समाप्त होने से 28-29 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग इतनी ही वृद्धि होगी। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोबारा 3 से 6 डिग्री की गिरावट आने की सम्भावना है। अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च देर शाम या रात से प्रदेश में वर्षा का अगला दौर आरम्भ होकर महीने के अन्त तक जारी रहने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।