Yogi Sarkar will provide protection against situations floods, cyclones, earthquakes; relief works will be all districts बाढ़, चक्रवात और भूकंप जैसी स्थितियों से बचाएगी योगी सरकार, जिलों में कराए जाएंगे काम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाढ़, चक्रवात और भूकंप जैसी स्थितियों से बचाएगी योगी सरकार, जिलों में कराए जाएंगे काम

योगी सरकार बाढ़, चक्रवात और भूकंप जैसी स्थितियों से बचाएगी। मिटिगेशन प्रोजेक्ट ऑन लाइटनिंग सेफ्टी परियोजना के लिए 19 करोड़ रुपये से जिलों में काम कराए जाएंगे।

Fri, 27 March 2026 11:25 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बाढ़, चक्रवात और भूकंप जैसी स्थितियों से बचाएगी योगी सरकार, जिलों में कराए जाएंगे काम

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बाढ़, चक्रवात व भूकंप जैसी स्थितियों से बचाव के लिए और पुख्ता इंतजाम कराने जा रही है। मिटिगेशन प्रोजेक्ट ऑन लाइटनिंग सेफ्टी परियोजना के लिए 19 करोड़ रुपये से जिलों में काम कराए जाएंगे। इससे जरूरी उपाय किए जाएंगे, जिससे इन स्थितियों में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश को मिटिगेशन प्रोजेक्ट ऑन लाइटनिंग सेफ्टी के लिए चुना है। देश के ये राज्य बाढ़, चक्रवात और भूकंप के लिए सर्वाधिक संवेदनशील माने जाते हैं। इसलिए इस योजना में काम कराते हुए होने वाले नुकसान को कम किया जाना है। इसके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे। खासकर लोगों को कैसे जागरूक किया जाए, ऐसी स्थिति आने पर लोगों के बचाव के जरूरी उपाय और प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।

राहत आयुक्त कार्यालय ने केंद्र सरकार की इस परियोजना के लिए राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 1.83 करोड़ व राज्य बजट से 1.103 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रमुख सचिव राजस्व की अध्यक्षता में हुई अप्रेजल कमेटी की बैठक में इस योजना में काम कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। इस परियोजना में कुल 19 करोड़ रुपये के काम कराए जाने हैं। यह काम पांच सालों में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रापिकल मेट्रोलॉजी पुणे द्वारा 10 लाइटनिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसका काम इन आपदों से लोगों को सतर्क करना होगा। मिटिगेशन परियोजना के माध्यम से बाढ़, चक्रवात, भूकंप या जोखिम के प्रभाव को कम करने के लिए काम किया जाएगा। इससे जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए तटबंध व जागरूकता का भी काम किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के किसानों के लिए राहत, अब इस टोल-फ्री नंबर पर दें फसल के नुकसान की जानकारी

योगी ने असमय बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसल की जानकारी ली

वहीं शुक्रवार को मु ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हुई असमय बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसल की जानकारी ली और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल कराएं। संयुक्त सर्वे कराकर फसल नुकसान की स्थिति से शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों का तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब सभी मेडिकल कॉलेजों में होंगे पोस्टमार्टम, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। आपदा में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और सुनिश्चित करें कि किसान को अनावश्यक परेशानी न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देखता हूं परसों मेरा प्लेन जेवर एयरपोर्ट पर उतरने देते हैं कि नहीं; अखिलेश बोले
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।