UP Weather Report Today IMD Forecast Heavy winds Storm at 100 kmph Speed Banda Loo Heatwave UP Weather: पश्चिम यूपी में सौ की स्पीड से आंधी का अलर्ट, बांदा में लू के कहर से राहत नहीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: पश्चिम यूपी में सौ की स्पीड से आंधी का अलर्ट, बांदा में लू के कहर से राहत नहीं

11 दिन से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस और इसके पार चल रहे तापमान के बीच गुरुवार को भीषण गर्मी एवं लू से जूझ रहे वेस्ट यूपी को राहत मिल गई। हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर दक्षिण-पश्चिमी होने से अधिकतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई।

Fri, 29 May 2026 07:22 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: पश्चिम यूपी में सौ की स्पीड से आंधी का अलर्ट, बांदा में लू के कहर से राहत नहीं

11 दिन से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस और इसके पार चल रहे तापमान के बीच गुरुवार को भीषण गर्मी एवं लू से जूझ रहे वेस्ट यूपी को राहत मिल गई। हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर दक्षिण-पश्चिमी होने से अधिकतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई। दिनभर आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। जल्द ही दिन-रात के तापमान में और गिरावट के आसार हैं। मेरठ में हवा की गुणवत्ता में भी मामूली सुधार हुआ है।

तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश के आसार

गुरुवार शाम होते-होते मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने शुरू हो गए। हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24-48 घंटे में तेज तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में इस अवधि में 80-90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कुछ समय के लिए यह गति सौ किमी प्रतिघंटे तक जा सकती है। वेस्ट में मौसम में बदलाव का यह दौर 31 तक जारी रह सकता है। लेकिन मौसम की चरम गतिविधियां आज देर रात तक जारी रह सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में तूफान का कहर, बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, छह की मौत, कई घायल

तीन डिग्री लुढ़का पारा, लू के कहर से नहीं मिली राहत

बांदा जनपद में गुरुवार को दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री कमी होने के बावजूद प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन में 13 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म व पछुआ हवा चली और सूरज की तपिश ने राहगीरों की हालत खराब की। रात के तापमान में कोई कमी नहीं आई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल भी छाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर थार से किया स्टंट, बैरियर तोड़कर भागे युवक, चार गिरफ्तार

प्रचंड गर्मी के बीच गुरुवार को तापमान की कमी ने राहत के संकेत जरूर दिए हैं, पर लू व तपिश से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। नौतपा जिलेवासियों को लगातार तपा रहे हैं। बुधवार की रात पहले गर्म हवा चलती रही, फिर 12 बजे के ठंडे हवा के झोंके आए। सुबह हलकी बदली रही,लेकिन आठ बजे के बाद तेज धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं चीखती रही, किसी ने नहीं सुना, ITBP जवान की मां ने बयां किया हाथ कटने का दर्द

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री था। वहीं गुरुवार को यह 45.0 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।