Storm wreaks havoc in Hamirpur UP bridge under construction on Betwa river collapses, six dead, several injured यूपी में तूफान का कहर, बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, छह की मौत, कई मलबे में दबे, तीन पिलर पर फंसे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में तूफान का कहर, बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, छह की मौत, कई मलबे में दबे, तीन पिलर पर फंसे

यूपी में आधी रात के बाद आए तूफान ने हमीरपुर में तांडव मचाया है। यहां बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढह गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। छह लोग घायल हैं। कुछ लोग पिलर पर फंसे हुए हैं।

Fri, 29 May 2026 11:01 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में तूफान का कहर, बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, छह की मौत, कई मलबे में दबे, तीन पिलर पर फंसे

यूपी में आधी रात आए तूफान ने हमीरपुर में कहर बरपाया है। बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढह गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कुछ लोग पिलर पर भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश हो रही है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। थाना ललपुरा के मोराकान्दर परसनी में पुल का निर्माण हो रहा है। सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घटना पर शोक जताया है। अधिकारियों को राहत बचाव में तेजी का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार मुआवजा भी देने का ऐलान किया है।

बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते हवाओं ने तूफान का रूप धारण कर लिया। तूफान के कारण पूरा पुल का ढांचा डगमगाने लगा। मौके पर अफरातफरी मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पुल का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। पुल गिरते ही चेीख पुकार मच गई। कई मजदूर मलबे में दब गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं चीखती रही, किसी ने नहीं सुना, ITBP जवान की मां ने बयां किया हाथ कटने का दर्द

किसी तरह पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। तूफान के कारण राहत में भी देरी हुई। मौके पर पहुंची टीमों ने लोगों को निकालना शुरू किया। तब तक छह लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल थे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने के लिए क्रेन आदि की मदद ली जा रही है। प्रशासन की कोशिश की है कि लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

इन लोगों की मौत

लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष

कुलदीप निषद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा उम्र 19 वर्ष

सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष

सभाजीत निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा उम्र 30 वर्ष

पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुरा हमीरपुर उम्र 34 वर्ष

राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुरा हमीरपुर उम्र 42 वर्ष

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा की महिला जिलाध्यक्ष पर घर में घुसकर हमला, लात-घूसों और लोहे की रॉड से पीटा

पिलर पर फंसे लोग

अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा

कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा

राजेश निषाद नरैनी बांदा

सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ में अचानक बाढ़ से कई बहे

उधर, सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ में अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपाया है। कई दुकानें और श्रद्धालु बह गए हैं। एक महिला की मौत हुई है। देर रात सिद्धपीठ क्षेत्र में आई तेज बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद अचानक पानी तेजी से नीचे उतरा। किसी को संभलने का मौका मिलने से पहले ही कई दुकानों और लोगों को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार के बीच श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा हुआ है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के कई जिलों में अगले तीन घंटे में आंधी-तूफान की चेतावनी, बारिश-ओले का अलर्ट

कौशाम्बी में तीन लोगों की मौत

कौशांबी में कच्चा मकान गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है। ➡मां, बेटा और बेटी की जान चली गई है। मृतकों की पहचान ➡माया देवी, अनुभव, श्वेता के रूप में हुई है। एक बेटा घायल है। आंधी बारिश में कच्चे मकान के ऊपर पेड़ गिरा था। हादसा पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

रायबरेली में महिला की मौत

रायबरेली में तेज आंधी और पानी ने तबाही मचाई है। तेज आंधी से टीन शेड पर पेड़ गिरने से नीचे सो रही महिला की दबकर मौत हो गई है। महिला की बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना मिल एरिया के गौचरा मजरे राही में हुई है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

सीएम योगी ने हमीरपुर समेत अन्य घटनाओं का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने कहा कि बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

वहीं, आंधी तूफान की अन्य घटनाओं का संज्ञान लेते हए वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरने का निर्देश दिया है। पीड़ितों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा है कि जनहानि, पशुहानि, आर्थिक नुकसान का तत्काल आंकलन करें और रिपोर्ट बनाकर लोगों को राहत पहुंचाएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।