UP Weather Report Today Humidity Heatwave Loo During Days IMD Alert for Temperature increase at night UP Weather: यूपी के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट, आज रात का भी तापमान ज्यादा रहेगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट, आज रात का भी तापमान ज्यादा रहेगा

यूपी में उमस और बेचैन करने वाली गर्मी की रात के बाद गुरुवार को भीषण तपिश से भरा दिन गुजरा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रात का तापमान और ज्यादा होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही शुक्रवार को तपिश और बढ़ सकती है।

Fri, 22 May 2026 01:20 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट, आज रात का भी तापमान ज्यादा रहेगा

यूपी में उमस और बेचैन करने वाली गर्मी की रात के बाद गुरुवार को भीषण तपिश से भरा दिन गुजरा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रात का तापमान और ज्यादा होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही शुक्रवार को तपिश और बढ़ सकती है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इसके पहले दो बार तापमान इसी माह 43.2 डिग्री तक पहुंचा था।

रेड अलर्ट

इसके अलावा यूपी के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां दिन के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के 34 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा और आगरा शामिल हैं।

येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिनमें देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: हीटवेव-लू और गर्मी ने छुड़ाए पसीने, इन पांच कारणों से बढ़ रहा तापमान

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.6 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। यह 29 डिग्री सेल्सियस रहा। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार मौजूदा समय पूरे उत्तर भारत में मौसम की परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं। ऐसे में लखनऊ, कानपुर, समेत यूपी के अधिसंख्य जिले तप रहे हैं। इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए फिलवक्त कोई मौसमी परिस्थिति नहीं है।

अगले तीन दिन तक इस गर्मी से राहत मिलने का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे होकर एक ट्रफ यानी द्रोणी मणिपुर तक जा रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भाग में बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र (नमी वाली) पुरवा हवाएं पहुंच रही हैं। जब ये हवाएं दक्षिणी हिस्से से आ रही गर्म-शुष्क पछुआ हवाओं से मिल रही हैं, तो संवेदी ऊष्मा बहुत बढ़ जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों तप रहा बांदा?पेड़ों की अंधाधुंध कटान, पहाड़ों के चीरहरण ने इको सिस्टम हिला

दो डिग्री लुढ़का पारा, फिर भी गर्मी से नहीं मिली राहत

बांदा जनपद में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री गिरावट आई, पर लू के थपेड़ों व गर्मी से एक भी राहत नहीं मिली। पूरे दिन आसमान से अंगारे बरसते रहे और तेज गर्म हवाएं राहगीरों के बेहाल करती रहीं। बाजार व शहर की अन्य सड़कें तपिश के चलते दिन भर वीरान रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.0 व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन में तापमान और गिरने का पूर्वानुमान है।

सूरज की गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पिछले सप्ताह भर से बांदा जनपद देश-दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म चल रहा है। 48 डिग्री तापमान में लोग लू के थपेड़ों से झुलस रहे हैं। गुरुवार को भी तपिश में कोई कमी नहीं आई। सुबह सात बजे के बाद ही आसमान से अंगारे बरसने लगे और सूरज की गर्म किरणों से धरती भी धधकती रही। शहर व ग्रामीण इलाकों में दस बजे ही लोग गर्मी के कहर से बचने के लिए घरों में कैद हो गई। दोपहर में छह किलोमीटर की गति से पश्चिमी गर्म हवा चलीं। बाहर निकले वाले लोग तपन में कराह उठे। बेल का शर्बत, शिकंजी व गन्ने का जूस पीकर लोग गर्मी से बचाव करते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आज से गिने जाएंगे मकान, परिवार-संपत्ति से जुड़े 33 सवालों के देने होंगे

तपिश के कहर में लोगों को पीपल, नीम, बरगद के पेड़ों के नीचे भी राहत नहीं मिल रही है। गर्मी की वजह से छतें और दीवालें भी तवे की तरह तपती रहीं। आसमान से बरसते अंगारों के बीच लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे। पशु-पक्षी भी ठंडक की तलाश में गर्मी से हांफते नजर आए। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि तापमान में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.0 व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।