UP Weather Heatwave Loo Temperature increase Scientists Revealed Reasons UP Weather: यूपी में हीटवेव-लू और गर्मी ने छुड़ाए पसीने, इन पांच कारणों से बढ़ रहा तापमान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में हीटवेव-लू और गर्मी ने छुड़ाए पसीने, इन पांच कारणों से बढ़ रहा तापमान

यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म शहर माना जा रहा है। वहीं, अन्य शहरों के इतिहास में गर्म दिन रिकार्ड किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई शहरों में रातें भी झुलसा रही हैं। प्रभारी-कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक, डॉ. आरएस चौहान ने मुख्य कारण बताए।

Thu, 21 May 2026 02:22 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
UP Weather: यूपी में हीटवेव-लू और गर्मी ने छुड़ाए पसीने, इन पांच कारणों से बढ़ रहा तापमान

उत्तर क्षेत्र में आग उगलती गर्मी, बेहद गर्म हवाएं चलने, तापमान में उछाल के तमाम कारण हैं। लेकिन, प्रमुख रूप से पांच बड़े कारण माने जा रहे हैं। इनमें कुछ पर्यावरणीय हैं तो कुछ मानव जनित दिक्कतें भी हैं। इन सभी के कारण ही लगातार और लंबी हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। इस सीजन फिलहाल 6 से 8 हीटवेव वाले दिनों का अनुमान है। जबकि मई 2024 में लगभग पूरे महीने हीटवेव चली थी।

इसी साल यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म शहर माना जा रहा है। वहीं, अन्य शहरों के इतिहास में गर्म दिन रिकार्ड किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई शहरों में रातें भी झुलसा रही हैं। प्रभारी-कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक, डॉ. आरएस चौहान ने मुख्य कारण बताए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: 5 दिन वेस्ट यूपी में प्रचंड गर्मी-लू का अलर्ट,बांदा में सुबह से तपिश

प्रमुख कारण

1. कमजोर विक्षोभ- उत्तर भारत में अप्रैल-मई में पश्चिमी विक्षोभ बादल, बारिश और ठंडी हवाएं लेकर आते हैं। इस बार इनके बीच लंबे ब्रेक रहे हैं। इससे लगातार धूप और गर्म हवाएं बनी रही हैं। मौसम विभाग ने भी फरवरी-मार्च से उत्तर पश्चिम में सामान्य से 3- 5 डिग्री अधिक तापमान की आशंका जताई थी।

2. शुष्क हवाएं- इस समय पाकिस्तान के साथ राजस्थान की ओर से आने वाली बेहद गर्म और सूखी हवाएं उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, हरिया और पंजाब तक फैल रही हैं। इसके साथ मिट्टी में नमी कम होने के कारण जमीन जल्दी गर्म हो रही है। इसी से तापमान 47 डिग्री पहुंच रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला; हमले में 3 लोग घायल, गांव में दहशत

3. जलवायु- कई सालों से औसत तापमान बढ़ रहा है। वैज्ञानिक अध्ययनों की मानें तो हीटवेव अब पहले से अधिक लंबी, तीव्र, ज्यादा बार हो रही है। इस बार भी छह से सात दिनों तक हीटवेव चलने का अनुमान है। तीन दिन झेल चुके हैं। अब चार से पांच दिन और शेष हैं। बाद में राहत की उम्मीद है।

4. समुद्री तापमान- प्रशांत महासागर में एलनीनो जैसी स्थितियां बनने पर गर्मी बढ़ सकती है। इसके प्रभाव से मानसून भी कमजोर पड़ सकता है। इस समय इसका भी असर देखा जा रहा है। मौसम संबंधी कुछ रिपोर्ट्स में इसी सीजन के लिए चिंता जताई गई हैं। मानसून की रफ्तार गड़बड़ाई तो बारिश प्रभावित होगी।

5. हीट आईलैंड- गर्मी बढ़ने का यह सबसे बड़ा और मानवीय कारण माना जा रहा है। दिल्ली, आगरा, नोएडा जैसे शहरों में कंक्रीट के जंगल खड़े करना, ट्रैफिक की अधिकता, एसी से निकलने वाली गर्म हवा के साथ हरियाली की कमी से पारा लगातार बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साहब! लड़की बनकर 200 लड़कों से पति चैट करता है; पत्नी के आरोप सुन पुलिस भी दंग
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।