UP Weather Report Banda Temperature Crosses 45 Degrees Storm Rain in West Meerut UP Weather: बांदा में 45.4 डिग्री तापमान से बरसी आग, पश्चिम यूपी में आंधी-बारिश ने दिलाई राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: बांदा में 45.4 डिग्री तापमान से बरसी आग, पश्चिम यूपी में आंधी-बारिश ने दिलाई राहत

यूपी के बुंदेलखंड में जनपद बांदा अप्रैल माह में गर्मी के रिकार्ड बना रहा है। शुक्रवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास चला गया। अधिकतम पारा 45.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Sat, 18 April 2026 07:01 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: बांदा में 45.4 डिग्री तापमान से बरसी आग, पश्चिम यूपी में आंधी-बारिश ने दिलाई राहत

यूपी के बुंदेलखंड में जनपद बांदा अप्रैल माह में गर्मी के रिकार्ड बना रहा है। शुक्रवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास चला गया। अधिकतम पारा 45.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वा हवाओं की वजह तपिश के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। दोपहर में जैसे आग बरसी। शुक्रवार को सुबह से गर्मी की तपिश से लोग परेशान दिखे।

सुबह स्कूल जाते अभिभावक अपने बच्चों को धूप से बचाव करते नजर आए। वहीं शहर के महाराणा प्रताप चौक, बस अड्डे में लोग छांव ढूढते नजर आए। वहीं पेय पदार्थ गन्ने का जूस आदि लेकर प्यास बुझाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह से ऊंचे बादलो की आवाजाही से धूप थोड़ी सी नरम होने के साथ अरब सागर से आ रही नमी के कारण उमस भी हो सकती है। एक डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला तहसीलदार ने IAS और बाबुओं पर लगाई आरोपों की झड़ी, योगी से जांच की मांग

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में इस समय शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बांदा और आसपास क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक हल्की बदली हो सकती है। फिलहाल मौसम गर्म होने लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आवास विकास और LDA में ओटीएस आज से, बकायेदारों को दण्ड और चक्रवृद्धि ब्याज से छूट

आंधी और बारिश ले उड़ी शहर की बिजली, कई जगह गिरे पेड़

पश्चिम यूपी के मेरठ में शुक्रवार शाम को आंधी और बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से तापमान में कमी आई है। दिनभर शुक्रवार को बादलों की आवाजाही रही और शाम में आंधी के बाद बारिश हुई। भीषण आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। तेज हवाओं के कारण शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई, जिससे एक दर्जन से अधिक बिजलीघर क्षेत्रों में तीन से चार घंटे तक ब्लैकआउट रहा। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर हाई-टेंशन लाइनों पर गिर गईं, जिससे फाल्ट हो गए। पुलिस लाइन के पास एक पेड़ गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एएमयू छोटा पाकिस्तान है, काटकर दफना देंगे…डॉक्टर को घेरकर युवकों ने धमकाया

आंधी से सिविल लाइन क्षेत्र में तीन घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रही। किशनपुरा और घंटाघर क्षेत्रों में करीब 2 घंटे तक लोग अंधेरे में रहे। गंगानगर, सूरजकुंड, रेलवे रोड, रामलीला ग्राउंड, पल्लवपुरम, रोहटा रोड, लिसाड़ी गेट, मेडिकल और नौचंदी जैसे इलाकों में भी 2 से ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आंधी शुरू होते ही सुरक्षा की दृष्टि से कई फीडरों की सप्लाई बंद कर दी गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।