AMU chota pakistan hai katkar dafna denge Youths surrounded and threatened doctor who had come to visit friend एएमयू छोटा पाकिस्तान है, काटकर दफना देंगे...दोस्त से मिलने आए डॉक्टर को युवकों ने घेरकर धमकाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एएमयू छोटा पाकिस्तान है, काटकर दफना देंगे...दोस्त से मिलने आए डॉक्टर को युवकों ने घेरकर धमकाया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दोस्त से मिलने आए अमरोहा के एक डॉक्टर को लड़कों ने घेर लिया। आरोप है कि विरोध करने पर उसकी वीडियो बनाने लगे। हत्या की धमकी देते हुए बोले कि बोले- एएमयू मिनी पाकिस्तान है।

Fri, 17 April 2026 11:19 PMDinesh Rathour अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद
share
एएमयू छोटा पाकिस्तान है, काटकर दफना देंगे...दोस्त से मिलने आए डॉक्टर को युवकों ने घेरकर धमकाया

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में युवकों की दबंगई देखने को मिली है। यहां दोस्त से मिलने आए अमरोहा के एक डॉक्टर को लड़कों ने घेर लिया। आरोप है कि विरोध करने पर उसकी वीडियो बनाने लगे। हत्या की धमकी देते हुए बोले कि बोले- एएमयू मिनी पाकिस्तान है। तुझे काटकर दफना देंगे। बाद में जबरन उसे उठाकर प्रॉक्टर ऑफिस में ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और कैंपस के बाहर छोड़ा। मामले में पुलिस ने 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जिला अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव नगलिया मेव निवाली एमबीबीएस डॉक्टर कुलवंत सिंह पीलीभीत में सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। उन्होंने मुकदमे में कहा है कि 14 अप्रैल को वह एक दोस्त से मिलने के लिए एएमयू परिसर में आए थे। एक होस्टल के बाहर दोस्त से मुलाकात हुई। वहां से जाने के लिए वे ई-रिक्शा वाले से बात कर रहे थे, तभी चार लड़के आए। एक ने बोला कि मैं छात्र हूं। यहां सिर्फ मुस्लिम की चलती है। उसके बाद लड़के वीडियो बनाने लगे। इसके बाद लड़कों ने कैंपस के 30 लड़कों को बुला लिया।

चिल्लाते हुए बोले कि एएमयू छोटा पाकिस्तान है। तुझे काटकर हलाल किया जाएगा। दफना देंगे। घर वालों को पता नहीं लगेगा। डॉक्टर ने घबराकर डायल 112 पर सूचना दी। इसी बीच वहां प्रॉक्टर की गाड़ी आई, जो डॉक्टर को उठाकर ले जाने लगी। प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर वेटिंग रूम में उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। ऑफिस में ले गए। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने डॉक्टर से एड्रेस व अन्य जानकारी पूछने के बाद जाने दिया गया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।