up weather is turning harsh with a heat wave imd alert issued for 32 districts today this prediction has been made UP Weather: यूपी में आज 32 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; इस जिले में पारा 44 पार; कब मिलेगी राहत?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में आज 32 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; इस जिले में पारा 44 पार; कब मिलेगी राहत?

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का ये दौर जारी रहेगा। इसके बाद ही कुछ निजात मिल सकती है। 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संभाग में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को 32 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

Wed, 22 April 2026 11:00 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ/ गोरखपुर
share
UP Weather: यूपी में आज 32 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; इस जिले में पारा 44 पार; कब मिलेगी राहत?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम तीखे तेवर दिखा रहा है। गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल है। इस बीच बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का ये दौर जारी रहेगा। इसके बाद ही कुछ निजात मिल सकती है। 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संभाग में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।इस बीच बांदा का तापमान मंगलवार को 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह देश के 20 सबसे गर्म जिलों में सबसे ऊपर रहा।

जिन 32 जिलों में बुधवार को हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी दी गई है उनमें प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गर्मी में 5 घंटे ही खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, नए सत्र में ये होगी टाइमिंग

बांदा देश में रहा सबसे गर्म लखनऊ में पारा 40 के पार

आसमान से बरस रही आग ने देश में सबसे अधिक बांदा को तपाया। देश के 20 सबसे गर्म जिलों में मंगलवार को बांदा 44.2 डिग्री के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके अलावा सुलतानपुर 43.2 डिग्री तापमान के साथ सातवें स्थान पर रहा। प्रयागराज भी 43.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को 32 जिलों में लू की स्थिति होने का पूर्वानुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं लखनऊ में मौसम में मंगलवार को आंशिक बदलाव रहा। दिन में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण तापमान ज्यादा ऊपर नहीं गया। अधिकतम तापमान 40.2 रहा, हालांकि यह सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में अब भी गर्म हवा तेजी से इधर आ रही है। साथ ही अब भी महाराष्ट्र के आसपास प्रति चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। नतीजतन 25 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ यूपी में 26 अप्रैल को सक्रिय होगा। इससे बादलों की आवाजाही शुरू होगी। साथ ही वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। इसका असर प्रदेश के अन्य जिलों में भी पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वीं पास झोलाछापों ने धड़ाधड़ किए किडनी के ऑपरेशन, रोहित के बाद अली का खुलासा
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर एनकाउंटर, एक महीने पहले हुई लूट के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली
ये भी पढ़ें:UP: 60 हजार बेरोजगारों को अब SC से ही उम्मीद, इस भर्ती के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी

गोरखपुर में 41.5 डिग्री रहा अधिकतम पारा

वहीं, पूर्वी यूपी में भी लोग प्रचंड गर्मी से बेहाल हैं। दिन में सूरज की किरणें आग उगल रही हैं। गर्म हवाएं लू के थपेड़े की तरह शरीर से टकरा रही हैं। प्रचंड धूप व गर्मी के प्रभाव के बढ़ने का असर हवा की नमी पर दिखा। बीते 24 घंटे में हवा की नमी में 23 अंकों की गिरावट हुई है। सोमवार को हवा में नमी 85 फीसदी थी। जो कि मंगलवार को 63 फीसदी रह गई।

सोमवार की तरह मंगलवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम बेहद गर्म रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी। उसके कारण अधिकतम तापमान में इजाफा होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।