UP Weather IMD Forecast Heatwave Loo Alert in West for next five days Banda Hottest UP Weather: पांच दिन वेस्ट यूपी में प्रचंड गर्मी और लू का अलर्ट, बांदा में सुबह सात बजे से तपिश ने छुड़ाए पसीने, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: पांच दिन वेस्ट यूपी में प्रचंड गर्मी और लू का अलर्ट, बांदा में सुबह सात बजे से तपिश ने छुड़ाए पसीने

दिनभर आसमान से बरसती आग से बुधवार को वेस्ट यूपी झुलस उठा। लगातार चौथे दिन मेरठ में अधिकतम तापमान ना केवल 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा बल्कि यह 44 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू गया।

Thu, 21 May 2026 06:34 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, मेरठ/बांदा
share
UP Weather: पांच दिन वेस्ट यूपी में प्रचंड गर्मी और लू का अलर्ट, बांदा में सुबह सात बजे से तपिश ने छुड़ाए पसीने

दिनभर आसमान से बरसती आग से बुधवार को वेस्ट यूपी झुलस उठा। लगातार चौथे दिन मेरठ में अधिकतम तापमान ना केवल 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा बल्कि यह 44 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू गया। इससे बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। दिनभर भीषण लू और अत्यधिक गर्मी से सड़कों पर निकलने में मुश्किल हुई।

हालांकि मौसम के इस मिजाज से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। पांच दिनों तक वेस्ट यूपी में प्रचंड गर्मी और लू का यह दौर इसी तरह से जारी रह सकता है। आगामी दिनों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस को पार करने की आशंका है। मेरठ के 75 वर्षों के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक तापमाान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वक्फ संपत्तियों, स्कॉलशिप को लेकर सीएम योगी का एक्शन, अल्पसंख्यक अधिकारी सस्पेंड

लू की मार और बढ़ेगी

मेरठ में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने से आद्रता के स्तर में व्यापक गिरावट हुई है। बुधवार को मेरठ में अधिकतम आद्रता 25 रिकॉर्ड हुई। इससे दिन में शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। हवा में आद्रता नहीं होने से बादल बनने जैसी गतिविधियां भी नहीं हेा रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में स्थितियां और बिगड़ सकती हैं।

बांदा में सूरज का रौद्र रूप, 48 डिग्री ने झुलसाया

बांदा जनपद इस समय भीषण गर्मी व लू की चपेट में है। बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। सूरज की की गर्मी ने थर्ड डिग्री टार्चर किया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बांदा पूरे देश में सबसे ज्यादा तपा। अधिकतम तापमान 48 व न्यूनतम 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात में भी लू ने पीछा नहीं छोड़ा। घर के बाहर लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ा। जबकि अंदर तपती दीवारें बेचैन करती रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारियां तेज, योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

तीन दिनों से 48 डिग्री पारे में लोग थर्ड डिग्री टार्चर हो रहे हैं। बुधवार को भी तपिश से किसी तरह की राहत नजर नहीं आई। सुबह सात बजे के बाद अंगारे बरसने लगे और सूरज की किरणों से धरती भट्टी की तरह धधकती रही। दस बजे के बाद शहर व ग्रामीण इलाकों में लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में कैद हो गई। दोपहर में सात किमी की गति से पश्चिमी गर्म हवाएं चलीं । कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाह ने बताया राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं इतना ज्यादा गर्मी पैदा कर रही हैं। वहीं डीएम अमित आसेरी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित कर कहा सभी ग्राम पंचायतों में कूलिंग सेंटर स्थापित किए जाएं।

लू से सात लोगों की हालत बिगड़ी, कराया भर्ती

नरैनी। बुधवार को तेज धूप में सात लोगों की हालत बिगड़ गई। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. विकास यादव ने बताया कि लू से पीड़ित सात लोग अस्पताल में इलाज कराने आ चुके हैं। सभी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की सभी यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में यूनिफार्म होगी अनिवार्य, राज्यपाल का आदेश

रेलवे स्टेशन और रोडवेज अड्डों पर पसरा सन्नाटा

भीषण गर्मी और लू के चलते रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस अड्डों पर भी सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर में यात्रियों की संख्या घटने लगी है। अब सुबह और शाम को ही यात्री बस अड्डों पर पहुंच रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि गर्मी और लू के चलते यात्रियों की संख्या में करीब 20 फीसदी तक की कमी आ गई है। इससे रोडवेज को घाटा उठाना पड़ रहा है। रेलवे का भी यही हाल है। यहां भी 10 फीसदी तक यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। पारा 45 डिग्री तक पहुंचने का असर रेल और रोडवेज यात्रियों पर भी पड़ने लगा है। भैसाली बस अड्डे से संचालित भैसाली डिपो और मेरठ डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। यही हाल सोहराबगेट डिपो का भी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।