Husband pretends to be a girl and chats with 200 boys wife allegations leave police stunned साहब! लड़की बनकर 200 लड़कों से चैट करता है पति; उसे लड़के पसंद हैं, पत्नी के आरोप सुन पुलिस भी दंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

साहब! लड़की बनकर 200 लड़कों से चैट करता है पति; उसे लड़के पसंद हैं, पत्नी के आरोप सुन पुलिस भी दंग

आगरा में  विवाहिता ने पति पर समलैंगिक होने और धोखे में शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति लड़की बनकर लड़कों से चैट करता था। विरोध पर ससुराल वालों ने मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है।

Thu, 21 May 2026 01:00 PMsandeep हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, आगरा
share
साहब! लड़की बनकर 200 लड़कों से चैट करता है पति; उसे लड़के पसंद हैं, पत्नी के आरोप सुन पुलिस भी दंग

पुलिस के पास सिर्फ गुंडे बदमाशों के मामले नहीं पहुंचते। घरेलू विवाद में भी ऐसे-ऐसे आरोप लगाए जाते हैं कि पुलिस के होश उड़ जाते हैं। हाल ही मेंआगरा के एकता थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। विवाहिता का आरोप है कि पति को उसमें दिलचस्पी ही नहीं है। उसे लड़के अच्छे लगते हैं। लड़की बन 200 लड़कों से चैट करता है। उनसे मिलता है। संबंध बनाता है। उसके साथ धोखा हुआ है। धोखे और मारपीट में ससुरालीजन भी आरोपित हैं।

पति बोला- उसे लड़की पसंद ही नहीं आती

एकता क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। मई 2025 से वह अपने मायके में है। पीड़िता ने मुकदमे में लिखाया है कि उसकी शादी उज्जैन निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति ने कहा कि पहले एक-दूसरे को समझेंगे। उसके बाद कोई संबंध बनाएंगे। उसे लगा कि उसके पति बहुत अच्छे हैं। शादी के बाद दिन बीतते चले गए। उसने कई बार पति के करीब जाने का प्रयास किया। पति उसे हर बार धक्का दे देता। उसने यह शिकायत अपनी सास से की।तो सास ने कहा कि दहेज में कार और पांच लाख लेकर नहीं आई, इसलिए सब खफा हैं। उसने पति को समझाने का प्रयास किया। पति ने साफ कहा कि उसे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उसे लड़की पसंद ही नहीं आतीं। उसे लड़के अच्छे लगते हैं। यह सुनकर वह हक्की-बक्की रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद पहली बार मायके आई, श्रृंगार कर प्रेमी संग फंदे से झूल गई नई दुल्हन
ये भी पढ़ें:सुहागरात से पहले दुल्हन को लगा तगड़ा झटका, दूल्हे ने फंदे से लटककर दी जान

एक वर्ष से अपने मायके में रह रही है पीड़िता

पति पर नजर रखना शुरू कर दिया। नजर रखने पर उसे अहसास हुआ कि पति की हरकतें लड़कियों जैसी हैं। वह उनकी तरह चलता है। उसने पति का मोबाइल चेक किया। उसके होश ही उड़ गए। पति का 200 लड़कों से संपर्क निकला। वह लड़की बनकर उनसे बातचीत किया करता था। उनसे मिलने भी जाता था। उस दिन उसे अहसास हुआ कि पति समलैंगिग है। उस रिश्ते में वह लड़की की भूमिका में रहता है। उसने ससुरालीजनों से शिकायत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICU में सिंदूरदान, नई नवेली दुल्हन को गोरखपुर से रेफर करा लखनऊ ले गया दूल्हा

मायके में रह रही पत्नी

उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा। कहा कि इसका इलाज चल रहा है। इसकी यह आदत छूट ही नहीं रही है। ससुरालीजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को सूचना दी। पांच मई 2025 को वह अपने मायके आ गई। पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा, इसलिए कोर्ट की शरण ली। फिलहाल इस मामले को जानकर पुलिस भी हैरान रह गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।