UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
कैलेंडर में भले ही मार्च का महीना चल रहा हो, लेकिन मौसम के मिजाज ने यूपी को सीधा मानसून की याद दिला दी है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बेमौसम बारिश से पारा 5 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

कैलेंडर में भले ही मार्च का महीना चल रहा हो, लेकिन मौसम के मिजाज ने यूपी को सीधा मानसून की याद दिला दी है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बेमौसम बारिश से पारा 5 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। यूपी में शाम चार बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। देर शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।
गुरुवार को अधिकतम 35.8 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में गुरुवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह जलभराव हो गया। कुछ इलाकों में ठंडी हवा चली पर बारिश नहीं हुई। वहीं, बेमौसम बारिश और 50-60 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गेहूं और सरसों की तैयार फसलें खेतों में बिछ गई हैं।
आज भी आंधी संग ओलावृष्टि का अलर्ट
आंधी-बारिश से एक बार फिर यूपी का मौसम बदल गया है। गुरुवार देर शाम हुई बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी, लेकिन आलू किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं। खेतों में आलू खुदाई के लिए पड़ा है और बारिश ने इस पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट है।
मार्च में ही गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए थे। लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था। पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से अधिक का अंतर था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 81 फीसदी रहा।
दिनभर तेज धूप से गर्मी बढ़ी रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई और निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सड़कों पर लोग रुक गए और दोपहिया सवार बारिश से बचते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि के आसार हैं।
कई इलाकों में छा गया अंधेरा
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से शहर और देहात के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। निजी कंपनी टोरंट पावर और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने एहतियात के तौर पर सप्लाई बंद कर दी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। तेज हवाओं के कारण कई लाइनों में फॉल्ट आ गया, देर रात तक ठीक किया।




साइन इन