Suhel had prior knowledge of Delhi terror attack sent photos and videos to Pakistan after blast सुहेल को पहले से थी दिल्ली में आतंकी हमले की खबर, धमाके के बाद PAK भेजे थे फोटो-वीडियो, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सुहेल को पहले से थी दिल्ली में आतंकी हमले की खबर, धमाके के बाद PAK भेजे थे फोटो-वीडियो

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में जासूसी करने वाले सुहेल को बीते साल दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए धमाके की जानकारी पहले से थी। पूछताछ में पता चला है कि धमाके के बाद वह मौके पर भी गया था और वहां के फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे थे।

Fri, 20 March 2026 05:46 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
सुहेल को पहले से थी दिल्ली में आतंकी हमले की खबर, धमाके के बाद PAK भेजे थे फोटो-वीडियो

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में जासूसी करने वाले सुहेल को बीते साल दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए धमाके की जानकारी पहले से थी। पूछताछ में पता चला है कि धमाके के बाद वह मौके पर भी गया था और वहां के फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे थे। अब तक आरोपियों के सिर्फ सूचना इकट्ठा करने की ही बात सामने आई थी। इनका संबंध दिल्ली धमाके से मिलने के बाद जांच को और गहन तरीके से किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK ही नहीं UK-मलेशिया तक फैला था जासूसी का जाल, 8 हजार में बिकते थे देश के राज

बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के कौशांबी से पकड़े गए जासूसी के 6 संदिग्ध आरोपियों में से सुहेल को लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए बम धमाके की जानकारी थी। सूत्रों का कहना है कि सुहेल धमाके के बाद वहां गया था। बताते हैं कि सुहेल ने अभी सिर्फ इतना ही कबूल किया है कि उसे कुछ बड़ा होने की ही जानकारी थी। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि आरोपी की लोकेशन धमाके से पहले भी लाल किले के आसपास मिली है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इसकी पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। वहीं, इरम के मोबाइल से एक और वॉट्सऐप ग्रुप की जानकारी मिली है। वह एक और पाकिस्तानी के संपर्क में थी ।

मेड इन इंडिया कैमरों से की जा रही थी निगरानी

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर लगा कैमरा भी दिल्ली से खरीदा गया था। यह कैमरा मेड इन इंडिया है। भारत में बने कैमरे का उपयोग देश के खिलाफ किया जा रहा था। सोनीपत से बरामद हुआ दूसरा कैमरा भी मेड इन इंडिया ही बताया जा रहा है। कैमरा खरीदने वाले स्थान पर जाकर भी पुलिस ने पूछताछ और जांच की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलासा! देश के खिलाफ जासूसी और साजिश में दुबई कनेक्शन आया सामने

लालच देकर नाबालिगों को भी बनाया मोहरा

आईएसआई के लिए जासूसी करने के लिए नाबालिगों को भी मोहरा बनाया गया था। भोवापुर इलाके में रहने वाले 16-17 वर्षीय कई किशोर पढ़ाई के बजाय छोटे-मोटे काम कर रहे हैं। इन्हें अधिक पैसों का लालच देकर सुहेल और उसके साथियों ने देश विरोधी गतिविधियों में धकेल दिया। सूत्रों की मानें तो अभी तक छह से सात किशोरों के नाम सामने आए हैं।

और गिरफ्तारी की तैयारी

पुलिस अभी 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 15 अभी भी पुलिस हिरासत में हैं, जिनमें कोरियर ब्वॉय के अलावा मुंबई से गुरुवार को पकड़ा गया संदिग्ध युवक भी शामिल है। अगले एक-दो दिन में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो छह से सात साजिशकर्ताओं की और गिरफ्तारी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास लगा जासूसी कैमरा पकड़ा, PAK से रखी जाती थी नजर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।