up assembly election 2027 samajwadi party ticket distribution formula pda strategy image building यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने तय किया टिकट वितरण फार्मूला, दावेदारों को साफ संदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने तय किया टिकट वितरण फार्मूला, दावेदारों को साफ संदेश

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। इसके साथ ही सपा सामान्य सीटों पर भी दलितों को उतारने और कुर्मी व ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रही है।

Fri, 20 March 2026 06:11 AMYogesh Yadav लखनऊ शैलेंद्र श्रीवास्तव
share
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने तय किया टिकट वितरण फार्मूला, दावेदारों को साफ संदेश

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल का समय है लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में 37 सीटें जीतकर उत्साह से भरी सपा अब विधानसभा में भी उसी सफलता को दोहराना चाहती है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने 'टिकट वितरण फार्मूला' तैयार कर लिया है, जिसका सीधा और कड़ा संदेश टिकट के दावेदारों तक पहुंचा दिया गया है।

'इमेज बिल्डिंग' पर रहेगा मुख्य जोर

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार सपा केवल जिताऊ उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि 'साफ छवि' वाले चेहरों पर दांव लगाएगी। दावेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी 'इमेज बिल्डिंग' पर काम शुरू करें। जनता के बीच भरोसेमंद और सकारात्मक छवि बनाना अब टिकट पाने की पहली शर्त होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना है लेकिन किसी भी विवादित पोस्ट या व्यवहार से बचने की सख्त हिदायत दी गई है, ताकि पार्टी की छवि पर कोई आंच न आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बताया क्यों BJP टाल रही इलेक्शन

पीडीए (PDA) का विस्तार: आरक्षित सीटों के बाहर भी दलितों पर दांव

सपा का नया फार्मूला सामाजिक समीकरणों को साधने पर केंद्रित है। उत्तर प्रदेश की 86 आरक्षित सीटों के अलावा, सपा अब सामान्य सीटों पर भी अनुसूचित जाति (SC) के मजबूत उम्मीदवारों को उतारने पर गंभीरता से मंथन कर रही है। पार्टी यादवों के साथ-साथ अन्य पिछड़ी जातियों, विशेषकर कुर्मी बिरादरी को अधिक प्रतिनिधित्व देने की योजना बना रही है, जैसा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सफल रहा था।

ब्राह्मणों पर फोकस

सत्ता पक्ष से ब्राह्मणों की कथित नाराजगी को भांपते हुए सपा अगड़ी जातियों में ब्राह्मणों पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। जिस तरह से पिछले चुनाव में पिछड़ी जातियों के नेताओं ने चुनाव के ठीक पहले सपा का साथ दिया था। इस बार चर्चा है कि अन्य दलों के कई कद्दावर ब्राह्मण नेता जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार की चुप्पी चिंताजनक, हिंद महासागर में अमेरिकी हमले पर अखिलेश ने BJP को घेरा
ये भी पढ़ें:अखिलेश और सपा की काट के लिए भाजपा का बड़ा दांव, पार्षद मनोनयन में PDA पर ही फोकस

जमीन पर उतरने का निर्देश

पूर्व मंत्रियों और विधायकों को साफ कह दिया गया है कि वे केवल दफ्तरों तक सीमित न रहें। उन्हें मजलूमों, पिछड़ों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान का प्रयास करने को कहा गया है। उम्मीदवारों को पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों और भविष्य के विजन को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सपा नेतृत्व का यह कड़ा ऐक्शन संकेत है कि इस बार टिकट का आधार केवल सिफारिश नहीं, बल्कि जमीन पर किया गया काम और जनता के बीच की छवि होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।