UP Weather Forecast red and Orange Alert check city list West zone heatwave at night UP Weather: पश्चिम यूपी में अब रातें भी झुलसा रहीं, गर्मी के चलते इन क्षेत्रों में रेड और कई में ऑरेंज अलर्ट जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: पश्चिम यूपी में अब रातें भी झुलसा रहीं, गर्मी के चलते इन क्षेत्रों में रेड और कई में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दो दिन भीषण तपिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्म पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इसके चलते विकिरणीय उष्मन बढ़ने से प्रदेश के 21 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

Wed, 20 May 2026 12:02 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
UP Weather: पश्चिम यूपी में अब रातें भी झुलसा रहीं, गर्मी के चलते इन क्षेत्रों में रेड और कई में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दो दिन भीषण तपिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्म पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इसके चलते विकिरणीय उष्मन बढ़ने से प्रदेश के 21 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग के लिए रेड वार्निंग और राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की है।

पश्चिम यूपी में उष्ण रात्रि का अलर्ट

दिन के साथ अब रातें भी झुलसाने लगी हैं। शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में वार्म नाइट यानी उष्ण रात्रि का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक चल रहा है, जिससे रात में भी उमस और तपन से राहत नहीं मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: बांदा में 48.2 डिग्री पारा; स्वघोषित बंद से कर्फ्यू जैसा नजारा

74 साल में छह बार 45 पार जा चुका मेरठ में पारा

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रहे मेरठ में पारे की मार केवल पहली बार नहीं है। 1951 से 2025 तक के 74 वर्षों में छह बार सर्वाधिक गर्मी की मार मेरठ पर पड़ी है। इन छह वर्षों में मेरठ में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। गर्मी के मौजूदा और मौसम के तीखे तेवरों से 2026 की मई में गर्मी इन रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती है। मेरठ में ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक भीषण गर्मी नौ मई 1973 को दर्ज की गई थी। इस दिन मेरठ में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था जो एक रिकॉर्ड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, योगी से मिले मंत्री असीम अरुण

कब-कब दर्ज हुई मेरठ में भीषण गर्मी

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मेरठ में 19 मई 1978 को 45.7, 31 मई 1962 को 45.6, 12 मई 1975 को 45.5, 27 मई 1966 को 45.4 और आठ मई 1974 को 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हो चुका है। मई महीने में ही चार बार तापमान 44.5 से 45 डिग्री के बीच किया जा चुका है। इसमें 31 मई 2024 को 44.6 और 20 मई 2020 को 44.5 डिग्री सेल्सियस भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में सबसे गर्म बांदा में टूटा तपिश का 37 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री पार

केवल दिन नहीं, रात में भी झुलझाया है गर्मी ने

मेरठ में तापमान के यह रिकॉर्ड केवल दिन के नहीं हैं। 1969 से 2025 तक के 56 वर्षों में मेरठ में आठ बार रात का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसमें रात में सर्वाधिक गर्मी 27 मई 2000 के नाम है जब तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यह 56 वर्षों में सबसे गर्म रात का रिकॉर्ड भी है।

रेड अलर्ट (भीषण लू क्षेत्र)

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास।

ऑरेंज अलर्ट (गंभीर लू क्षेत्र)

कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर नगर-देहात, रायबरेली, औरैया और ललितपुर।

20-30 किमी की रफ्तार से चलेगी लू

वेस्ट यूपी में 25 मई तक 20-30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज लू चलने के आसार हैं। लू की अधिकतम गति 40 किमी प्रतिघंटे तक भी जाने की आशंका है।

40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगे लू के थपेड़े

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में समूचे उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं। हवा के झोंके 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच रहे हैं, जिसके कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा हो जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।