UP Weather Report Today Banda hottest in India with Temperature more than 48 Degrees Heatwave alert UP Weather: देश में सबसे गर्म बांदा में टूटा तपिश का 37 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के पार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: देश में सबसे गर्म बांदा में टूटा तपिश का 37 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के पार

यूपी के बुंदेलखंड में गर्मी ने जनपद बांदा में 37 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक जनपद बांदा पूरे देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। साथ ही 37 वर्ष पहले 48 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंचा था। मंगलवार को पूरा जनपद में भीषण लू की चपेट में रहा।

Wed, 20 May 2026 06:53 AMSrishti Kunj संवाददाता, बांदा
share
UP Weather: देश में सबसे गर्म बांदा में टूटा तपिश का 37 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के पार

यूपी के बुंदेलखंड में गर्मी ने जनपद बांदा में 37 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक जनपद बांदा पूरे देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। साथ ही 37 वर्ष पहले 48 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंचा था। मंगलवार को पूरा जनपद में भीषण लू की चपेट में रहा। इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान 48.2 डिग्री पहुंचा तो दोपहर में ज्यादातर सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसरा गया। सुबह से ही आसमान से अंगारे बरसे और धरती तवे की तरह तपती रही। मौसम विभाग ने बांदा जनपद को रेडजोन घोषित किया है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। लू से एक की मौत हुई है और हीटस्ट्रोक के शिकार 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

नौतपा शुरू होने से छह दिन पहले पूरा जनपद भीषण लू की चपेट में हैं। आसमान साफ होने और राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाएं भीषण तपिश का सामना करना पड़ रहा है। इस वर्ष अप्रैल में ही तापमान अपने भीषण तेवर दिखा रहा है। अब मई माह के दूसरे पखवारे में भी तापमान में काफी इजाफा हो रहा है। मंगलवार को तपिश जानलेवा हो गई। सुबह सात बजे से ही आसमान से अंगारे बरसे। प्रचंड गर्मी ने सुबह दस बजे के बाद लोगों को घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसमें कुछ नहीं टिकेगा, मोदी पर बरसे राहुल गांधी

तेज तपिश के बीच धरती तवे की तरह तपती रही। दोपहर एक बजे छह किलोमीटर की गति से लू के थपेड़े चले और राहगीरों को परेशान किया। पूरे दिन तेज धूप के चलते लोग सिर में अंगौछा बांधकर बाहर निकले। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया वर्ष 1998 में 19 मई को अधिकतम तापमान 49 डिग्री पहुंचा था। इसके बाद बांदा में 37 वर्ष बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.2 व न्यूनतम 32.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

चित्रकूट: हीटवेव में झुलसने लगा बदन

चित्रकूट में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 24 मई तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवा के मौसम विभाग ने हीटवेट का ऑरेंज अलर्ट 24 मई तक जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी से खरीदी शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल कार! इस जिले में छापे

बांदा रेड जोन घोषित, प्रशासन हुआ अलर्ट

बांदा जनपद में दो दिनों से तापमान 47 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग ने दिनों में हीटवेव और भीषण लू चलने की संभावना जाहिर की है। बांदा जनपद को रेडजोन में शामिल किया गया है। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने आम जनमानस से सतर्कता एवं जरूरी बचाव के उपाय करने की अपील की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता ने बेटी की हत्याकर खेत में ही दफनाया शव, पड़ोसी से प्यार की खौफनाक सजा

भीषण गर्मी में अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये उपाय

- सिर्फ प्यास लगने पर ही नहीं, बल्कि नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें

- भरी दोपहरी बाहर न निकलें, निकलते समय सिर और चेहरे को ढकें

- हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें, घर से खाली पेट कतई नहीं निकलें

- तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी खूब खाएं, तला-भुना खाना कम करें

- चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक कम लें, कैफीन डिहाइड्रेट कर सकती।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।