UP Weather Report Today Hottest Banda Temperature 48 degrees Self imposed shutdown Curfew like Situation UP Weather: बांदा में 48.2 डिग्री पारा; स्वघोषित बंद से कर्फ्यू जैसा नजारा, सड़कों पर सन्नाटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: बांदा में 48.2 डिग्री पारा; स्वघोषित बंद से कर्फ्यू जैसा नजारा, सड़कों पर सन्नाटा

UP Weather: यूपी का बांदा देश में सबसे गर्म शहर है। हीटवेव और लू के अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने बांदा को रेडजोन में शामिल किया है। बांदा का पारा 48.2 डिग्री पार हो गया है। इसके चलते बांदा में स्वघोषित बंद से कर्फ्यू जैसा नजारा और सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

Wed, 20 May 2026 10:35 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, बांदा
share
UP Weather: बांदा में 48.2 डिग्री पारा; स्वघोषित बंद से कर्फ्यू जैसा नजारा, सड़कों पर सन्नाटा

यूपी के बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बांदा में पिछले कुछ दिनों से पारा तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में बांदा की सड़कों पर लोगों का निकलना बंद हो गया है। वहीं, बाजारों में भी कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। दिन के समय में सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। सुबह के 10 बजते ही सड़के सुनसान हो रही हैं। सुबह के 10 बजे भी झुलसाने वाली धूप और गर्मी पड़ रही है।

दो दिनों से बांदा का तापमान 47 डिग्री के ऊपर है। गुरुवार को तापमान ने 48 डिग्री पार किया तो बांदा देश का सबसे गर्म शहर बन गया। इसी के चलते मौसम विभाग ने बांदा रेड जोन घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हीटवेव और भीषण लू चलने की संभावना है। बांदा जनपद के रेडजोन में आते ही स्कूल, कॉलेज, बाजार सभी बंद नजर आ रहे हैं। स्वघोषित बंद से बांदा की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा है। लोगों ने 10 बजे के बाद घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में सबसे गर्म बांदा में टूटा तपिश का 37 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री पार

10 बजे तक जा रहे दुकानदार और मजदूर

गर्मी के चलते बाजारों में दुकानदार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक अपनी दुकाने खोल रहे हैं। इसके बाद न तो ग्राहक आ रहे हैं और न ही दुकानदार बाजारों में दुकान खोलकर बैठ रहे हैं। यही हाल मजदूरों का भी है। मजदूर सुबह 7 बजे से 10-11 बजे तक काम करने के बाद लंबा ब्रेक ले रहे हैं। इसके बाद दोबारा 3-4 बजे वापस काम पर लौट रहे हैं।

स्कूल बंद

अलर्ट जारी होने के बाद जिला प्रशासलन ने स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। बीएसए बीके शर्मा ने सोमवार देर शाम आदेश जारी कर दिए थे। जिसमें सभी जूनियर हाईस्कूल तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, योगी से मिले मंत्री असीम अरुण

बढ़ते तापमान से घट गई रोडवेज की आय

जिले में बढ़ते तापमान का असर रोडवेज सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। मजबूरी में यात्रा करने के लिए लोग निकल रहे हैं। बांदा डिपो के एआरएम डीके चौबे ने बताया कि एक दिन की आय करीब 22 लाख थी जो घटकर 21 लाख रह गई है। अब तापमान और बढ़ रहा है इससे अब और ज्यादा लोड फैक्टर गिर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के छह जिलों को जोड़ेगा सिक्स लेन सर्कुलर एक्सप्रेसवे, परियोजना पर आज मुहर

राहत के लिए वार्डों मे लगे एसी

जिला अस्पताल के सीएमएस के कुमार ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए वार्डों मे एसी की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं ट्रामा सेंटर में कूलरों की व्यवस्था की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।