up weather effects of western disturbance in up from this day with thunderstorms rain expected temperatures will drop UP Weather: यूपी में इस दिन से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश होगी; गिरेगा तापमान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में इस दिन से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश होगी; गिरेगा तापमान

आधी रात से रुहेलखंड से लेकर पूर्वांचल तक तेज आंधी और बारिश से जहां मौसम का रुख थोड़ा नरम पड़ा वहीं बुन्देलखंड में बांदा का पारा 47.4 डिग्री पहुंच गया। वेस्ट यूपी में भी गर्मीं से लोग बेहाल रहे। आगरा में तापमान 45.3 दर्ज किया गया जबकि इसके ठीक विपरीत गोरखपुर में तापमान गिरकर 38 डिग्री रह गया।

Tue, 26 May 2026 10:15 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में इस दिन से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश होगी; गिरेगा तापमान

UP Weather : यूपी में मौसम के दो रंग दिखाई दिए। सोमवार की आधी रात से रुहेलखंड से लेकर पूर्वांचल तक तेज आंधी और बारिश से जहां मौसम का रुख थोड़ा नरम पड़ा वहीं बुन्देलखंड में बांदा का पारा 47.4 डिग्री पहुंच गया। पश्चिमी यूपी में भी गर्मीं से लोग बेहाल रहे। आगरा में तापमान 45.3 दर्ज किया गया जबकि इसके ठीक विपरीत गोरखपुर में तापमान गिरकर 38 डिग्री रह गया। मौसम के ऐसे ही कई रंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिख रहे हैं। आने वाले 48 घंटों में तपिश से झुलस रहे जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ तूफानी हवा के साथ कहर बरपा सकता है। आईएमडी लखनऊ के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर यूपी में 28 मई से दिखने लगेगा। इस दौरान आंधी, बारिश से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में व्यापक होगा।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार एक ही प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग के पांच प्रमुख कारण हैं-

1. भीषण तपिश आंधी की वजह बनी: जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इधर यूपी में भीषण तपिश की वजह से गर्म हवा तेजी से ऊपर उठने लगीं। उधर से आ रही नम और ठंडी पछुआ हवा से टकराव के कारण एक ट्रफ बना जिससे मध्य यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओवर लोड ट्रांसफॉर्मरों पर नोटिस लगेगी, खपत देख ऐक्शन: बिजली चोरी रोकने का प्लान

2. कोई सक्रिय मौसम तंत्र का न होना लाया तपिश: यूपी के ऊपर किसी सक्रिय मौसमी तंत्र जैसे पश्चिमी विक्षोभ, प्रति चक्रवात या चक्रवात का न होना तपिश की बड़ी वजह बना। आसमान साफ होने के कारण धूप सीधे जमीन पर पड़ रही है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

3. गर्म हवाएं कर रहीं तापमान में इजाफा:आईएमडी लखनऊ के अनुसार मध्य भारत के ऊपर हवा में एक ऐसा सिस्टम (चक्रीय चक्रवात) बना है, जो गर्म हवाओं को ऊपर से नीचे की तरफ धकेल रहा है। इससे तपिश बढ़ रही है।

4. राजस्थान से हो कर आ रही हवा भी वजह: प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में राजस्थान की तरफ से गर्म और सूखी पछुआ हवाएं चल रही हैं। यह पहले से तप रहे यूपी की गर्माहट और बढ़ा दे रही हैं।

5. पुरवा का कमजोर होना : बंगाल की खाड़ी से हो कर आ रही पुरवा का असर यूपी में न्यूनतम है। ऐसे में हवा में नमी कम हो गई है। उदाहरण के लिए लखनऊ में मंगलवार को हवा की आर्द्रता न्यूनतम 14 फीसदी तक रही। इस स्थिति में दिन के समय पारा तेजी से ऊपर चढ़ता है।

मंगलवार का मौसम

पूर्व (गोरखपुर क्षेत्र) में आंधी बारिश-पारा 38 डिग्री

मध्य पूर्व (लखनऊ-कानपुर क्षेत्र) पारा 44 डिग्री पार

मध्य (बुंदेलखंड क्षेत्र) पारा 47 डिग्री पार

पश्चिम ( ब्रज क्षेत्र) पारा 45 डिग्री पार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक और पत्नी ने की पति की हत्या, भाई-भतीजे के साथ मिल मौत के घाट उतारा
ये भी पढ़ें:UP में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 12 लोग डूबे; 5 की मौत
ये भी पढ़ें:UP में जब तक पंचायत चुनाव नहीं, तब तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक; CM योगी की मंजूरी

यूपी में आंधी-पानी ने ली दस की जान

आंधी-बारिश के कारण यूपी में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें संतकबीरनगर व बस्ती में दो-दो,दीवार गिरने से सीतापुर में वृद्धा समेत दो और शाहजहांपुर में एक की मौत हो गई। खीरी में खेत में फंसे सीतापुर के एक किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गोंडा में छप्पर से दबकर वृद्धा, व पेड़ से दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। गोरखपुर में 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।