people drowned in two accidents during ganga bath in kachla and ataina in badaun deaths यूपी में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 12 लोग डूबे; 5 की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 12 लोग डूबे; 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं के कछला और अटैना में सोमवार को दो अलग-अलग हादसों में गंगा स्नान के दौरान 12 लोग डूब गए। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। गंगा दशहरा के मौके पर स्नान के दौरान ये हादसे हुए।

Mon, 25 May 2026 07:19 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 12 लोग डूबे; 5 की मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं में जयेष्ठ दशहरा पर अलग-अलग गंगा घाटों पर पुण्य स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करते समय 12 श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए, जिनमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव बरामद किए गए, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है। छह श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया गया। अलग-अलग घाटों पर हुए हादसों के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कछला गंगा घाट पर पहली घटना मुख्य स्नान घाट से करीब एक किलोमीटर दूर हुई। हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव कानू निवासी ओमवीर अपने रिश्तेदार नेत्रपाल निवासी गांव पिछौता के साथ गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान ओमवीर का 16 वर्षीय बेटा निलेश और नेत्रपाल की 17 वर्षीय बेटी शिखा गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने के प्रयास में ओमवीर, उनका बड़ा बेटा सर्वेश और रिश्तेदार श्यामवीर की पत्नी वर्षा भी डूबने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में जब तक पंचायत चुनाव नहीं, तब तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक; CM योगी की मंजूरी

मौके पर मौजूद गोताखोरों ने ओमवीर, सर्वेश और वर्षा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि निलेश और शिखा पानी में लापता हो गए। काफी देर चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस ने निलेश का शव बरामद कर लिया, लेकिन देर शाम तक शिखा का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके अलावा हाथरस जिले के मुढ़सान निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र ननकेश और बदायूं के सिरसा दबरई गांव निवासी राजकुमार पुत्र भगवान दास की भी स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर लिए, हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

वहीं एटा जिले के जलेसर निवासी करन पुत्र रामप्रकाश, फिरोजाबाद निवासी अभिषेक पुत्र राजू, राजकुमार पुत्र प्रेमशंकर, हाथरस के मुढ़सान निवासी ऋतिक पुत्र भगवान सिंह और कासगंज के नगरिया निवासी बंटू पुत्र कुंवरपाल को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। दूसरी घटना उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना घाट पर हुई, जहां मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी 19 वर्षीय पिंटू पुत्र संतराम गंगा स्नान के दौरान डूब गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के एक जिले में बड़ा अभियान शुरू, मकान-प्लॉट मालिकों के लिए ये काम अनिवार्य
ये भी पढ़ें:यूपी : कैदी को परिवार की जनगणना में नहीं करना होगा शामिल, यहां की जाएगी गिनती
ये भी पढ़ें:UP में फिर एनकाउंटर : 18 महिलाओं से लूटने वाले 2 इनामी बदमाश ढेर; 2 सिपाही घायल

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नुनैरा निवासी 18 वर्षीय अनुपम पुत्र धर्मवीर भी अपनी मामा के साथ स्नान करते समय गहरे पानी में समा गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एक ही दिन में पांच श्रद्धालुओं की मौत के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे। हादसे के बाद डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर रेस्क्यू अभियान और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।