UP Weather 27 April alert thunderstorms and rain, with temperatures expected to drop by 3 to 4 degrees UP Weather: बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपा, आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपा, आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

UP Weather News: यूपी में  बांदा में तापमान 46.6 दर्ज किया गया। दूसरे नम्बर पर प्रयागराज रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 28 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Sun, 26 April 2026 09:11 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपा, आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

UP Weather News: यूपी में तपिश ने रविवार को सूबे के कई शहरों को झुलसाया। बांदा में तापमान 46.6 दर्ज किया गया। दूसरे नम्बर पर प्रयागराज रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तीन साल बाद इतनी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 28 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। पहले दिन पश्चिमी और अगले दिन पूर्वी यूपी में सक्रिय होगा जिससे हल्की बारिश, आंधी की स्थिति बनेगी। ऐसे में तापमान तीन से चार डिग्री नीचे आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, रायबरेली के फुर्सतगंज में 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। हमीरपुर में 44.2, कानपुर शहर में 44.1, वाराणसी बीएचयू में 44, आगरा में 43.9, अलीगढ़ में 43.6 तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में भी इस सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ के अनुसार हवा के निचले क्षोभमंडल में आ रही गर्म पछुआ की वजह से लू की स्थिति बन रही है। अभी महाराष्ट्र के ऊपर बनी प्रति चक्रवात की स्थिति भी बनी हुई है। यह सिस्टम गर्म हवा को यूपी की ओर धकेल रहा है। नतीजतन रविवार को हरदोई, प्रयागराज, बांदा, अलीगढ़ और फुर्सतगंज में हीट वेव यानी लू की स्थिति दर्ज की गई।

प्रयागराज में तीन साल बाद इतनी गर्मी

प्रयागराज में इसके पूर्व 2022 की 29 अप्रैल को 46.8 डिग्री तापमान रहा था। इसके पूर्व 2025 में 44.8 डिग्री, 2024 में 44.2 डिग्री और 2023 के अप्रैल माह में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

पांच शहरों में रात ने किया बेचैन, चली गर्म हवा

मौसम विभाग के अनुसार फतेहगढ़, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में रात का तापमान ज्यादा रहा। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4.9 ज्यादा था, शाहजहांपुर में 27.8 सामान्य से 5.4 अधिक, फतेहगढ़ में 26.8 सामान्य से 5.7 अधिक और मेरठ में 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर तपा,जानें अन्य शहर का हाल

आज इन 24 जिलों में बेचैन करने वाली रात का पूर्वानुमान

फर्रुखाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

इन शहरों में हीट वेव का यलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी तहसीलों में होंगे विकास कार्य, योगी सरकार ने PWD से मांगे प्रस्ता
ये भी पढ़ें:UP में चिराग के बाद आठवले की एंट्री; कोई 403 सीट लड़ने को तैयार, कोई मांग रहा 25
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।