UP Weather 22 April heat alert for 32 districts , Meteorological Department forecast UP Weather: यूपी में कल 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में कल 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather: यूपी में कल 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को 32 जिलों में लू की स्थिति होने का पूर्वानुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।  

Tue, 21 April 2026 10:34 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: यूपी में कल 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather: आसमान से बरस रही आग ने देश में सबसे अधिक बांदा को तपाया। देश के 20 सबसे गर्म रहे जिलों में मंगलवार को बांदा 44.2 डिग्री के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके अलावा सुलतानपुर इस में 43.2 डिग्री के साथ सातवें नम्बर रहा। साथ ही प्रयागराज में तापमान 43.2 डिग्री होने की वजह से यह भी सबसे गर्म रहे जिलों में शामिल रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को 32 जिलों में लू की स्थिति होने का पूर्वानुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी में दिन के समय हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने से ज्यादातर जिलों में तपिश अपेक्षाकृत कम रही।

वहीं, सूबे के हरदोई जिले में मंगलवार को लू की स्थिति रही। तापमान में सामान्य से 4.5 डिग्री की तीव्र बढ़त हुई। मौसम विभाग के अनुसार यदि तापमान 40 डिग्री से अधिक हो और सामान्य से 4.5 डिग्री या अधिक बढ़त हो तो लू की स्थिति मानी जाती है। यह स्थिति मंगलवार को हरदोई के साथ रही। अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ के अनुसार प्रदेश में दोपहर के समय तेज गति से चल रही हवा ने तापमान मामूली रूप से नीचे रखा। ज्यादातर जिलों में धूल भरे अंधड़ की स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में अब भी गर्म हवा तेजी से इधर आ रही है। साथ ही अब भी महाराष्ट्र के आसपास प्रति चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। नतीजतन 25 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। अगले तीन चार दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल को लाएगा राहत

मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ यूपी में 26 अप्रैल को सक्रिय होगा। इससे बादलों की आवाजाही शुरू होगी। साथ ही वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। इसका असर प्रदेश के अन्य जिलों में भी पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण इन 21 ट्रेनों का बदलेगा रास्ता, जान लें रूट
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण गर्मी के चलते इस जिले में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय बदला
ये भी पढ़ें:यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सरकार अलर्ट, कल योगी उच्च अफसर संग करेंगे मीटिंग

इन जिलों के लिए भीषण गर्मी का यलो अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।