Attention railway passengers, yard remodeling in UP will change the route of these 21 trains, Know the route यात्रीगण ध्यान दें, यूपी में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण इन 21 ट्रेनों का बदलेगा रास्ता, जान लें रूट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यात्रीगण ध्यान दें, यूपी में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण इन 21 ट्रेनों का बदलेगा रास्ता, जान लें रूट

यात्रीगण ध्यान दें, यूपी में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 21 ट्रेनों का रास्ता बदला रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण और नियंत्रण किया जाएगा।

Tue, 21 April 2026 08:24 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यात्रीगण ध्यान दें, यूपी में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण इन 21 ट्रेनों का बदलेगा रास्ता, जान लें रूट

UP News: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इंटरलॉक कार्य होना है। इसके कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। लिहाजा 21 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण और नियंत्रण किया जाएगा। यात्री नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से इसकी ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं।

इन रूटों पर तिथिवार चलने वाली गाड़ियां

रूट: वाया औड़िहार-जौनपुर जं.-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर

- 24 अप्रैल: अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस

- 29 अप्रैल: दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस

- 25 से 30 अप्रैल: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (काशी-दादर)

- 24 से 29 अप्रैल: एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (काशी-दादर)

- 25 अप्रैल: रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

- 27 अप्रैल: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस

- 29 अप्रैल: पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस

- 24 अप्रैल: दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस

- 24 से 29 अप्रैल: दादर-बलिया विशेष गाड़ी (अप और डाउन)

- 25 से 30 अप्रैल: बलिया-दादर विशेष गाड़ी

- 25 से 30 अप्रैल: गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी

- 30 अप्रैल: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस

- 29 अप्रैल: दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस

रूट: वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-बनारस

- 27 अप्रैल: पुणे-बनारस एक्सप्रेस

- 29 अप्रैल: बनारस-पुणे एक्सप्रेस

रूट: वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर

-29 अप्रैल: रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

- 24 अप्रैल: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस

- 26 अप्रैल: अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस

- 28 अप्रैल: पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस

रूट: वाया जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना

- 29 अप्रैल: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया कामायनी एक्सप्रेस

- 30 अप्रैल: बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे ने 4 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया, जानें यूपी में कहां-कहां स्टॉपेज

इन ट्रेनों के परिचालन पर भी असर

ट्रैफिक ब्लॉक से 27 और 29 अप्रैल को मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस बनारस तक ही आएगी और यहीं से रवाना होगी। 30 अप्रैल को बनारस-आगरा कैंट एक्सप्रेस बनारस से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। 24, 27 और 29 अप्रैल को छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रास्ते में 35 मिनट और 24 अप्रैल को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण गर्मी के चलते इस जिले में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय बदला
ये भी पढ़ें:UP में भीषण गर्मी पर योगी अलर्ट, लोगों से की खास अपील, हीट वेव को लेकर क्या बोले

‘जनशताब्दी’ भी कल से दो घंटे होगी रीशेड्यूल

पूर्व मध्य रेलवे के निवाड़ी-जट डुमरी स्टेशन के बीच इंजीनियरिंग कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलॉक तथा नॉन इंटरलॉक होगा। इससे गाड़ियों का पुनर्निर्धारण और नियंत्रण किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 23 और 24 अप्रैल को बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बनारस से 120 मिनट (2 घंटे) पुनर्निर्धारित (रीशेड्यूल) कर चलाई जाएगी। वहीं, 22 और 25 अप्रैल को 15125 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बक्सर-बिहटा स्टेशनों के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।