UP Varanasi Dalmandi Bulldozer Action 18 Houses demolish Road Development police protection वाराणसी दालमंडी में 18 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई, पुलिस फोर्स संग पहुंचा बुलडोजर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वाराणसी दालमंडी में 18 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई, पुलिस फोर्स संग पहुंचा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दाल मंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले घरों, दुकानों और मस्जिदों पर बुलडोजर चलना लगभग तय है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया है।

Sun, 29 March 2026 01:14 PMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
वाराणसी दालमंडी में 18 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई, पुलिस फोर्स संग पहुंचा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दाल मंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले घरों, दुकानों और मस्जिदों पर बुलडोजर चलना लगभग तय है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया है। रविवार सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर 18 मकानों को ध्वस्त करने पहुंचा। पुलिस और अधिकारियों के पहुंचते ही इलाके फिर तनावपूर्ण हो गया। दालमंडी चौड़ीकरण की कार्रवाई ईद के दौरान रोक दी गई थी। रविवार से दोबारा इसे शुरू किया जा रहा है।

बता दें कि मौके पर पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं। पीडब्ल्यूडी ने 18 मकानों को खाली करने की मुनादी कराई है। इन सभी मकानों की रजिस्ट्री करवा ली गई है और हिस्सेदारों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। यूपी सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच को आसान बनाने और यातायात सुगम करने के लिए दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट शुरू किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Top News:नर्सिंग अफसरों को योगी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र,IPS कपल आज करेंगे शादी

इस प्रोजेक्ट के तहत, मौजूदा 3–4 मीटर चौड़ी पुरानी सड़क (गली) को बढ़ाकर 17.4 मीटर किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, इस ऐतिहासिक सड़क के किनारे स्थित घर, दुकानें और मस्जिदें सीधे तौर पर प्रभावित होंगी और उन्हें गिराकर हटाया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 181 घर/दुकानें (इमारतें) और 6 मस्जिदें इस प्रोजेक्ट क्षेत्र में आती हैं और उन्हें हटाने की योजना है। सरकार इस प्रोजेक्ट पर लगभग 225 करोड़ रुपये खर्च करने की उम्मीद है। इसके कार्यान्वयन की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति की मौत के बाद संबंध बनाने लगा जेठ, शादी का दिया झांसा; कोर्ट ने दिया ये आदेश

दालमंडी में हो रही बिजली चोरी का वीडियो वायरल

दालमंडी में बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया है। कटिया लगाकर एक दुकान में बिजली चोरी के तीन वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद इसका खुलासा हुआ। लगभग तीन मिनट के वीडियो में दिखाया कि मीटर बाइपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। चोरी की बिजली से पूरी दुकान रोशन थी। यही नहीं दो डी-फ्रीजर भी चलाये जा रहे थे। चोरी करने वाले दुकानदार को वीडियो में कहते सुना गया कि चौक उपकेंद्र के एक संविदा कर्मचारी के कहने पर कटिया लगाते हैं। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मछोदरी डिविजन के अधिशासी अभियंता नवीन प्रजाति ने बिजली चोरी की जानकारी से इनकार किया है। विजिलेंस के एएसपी ने बताया कि कल छुट्टी है। सोमवार को कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 की चाय, 20 का समोसा; लखनऊ एयरपोर्ट पर आज खुलेगा ‘उड़ान यात्री कैफे’
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।