after husband death brother in law began having physical relations with woman promising to marry her investigation order पति की मौत के बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा जेठ, शादी का दिया झांसा; कोर्ट ने दिया ये आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति की मौत के बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा जेठ, शादी का दिया झांसा; कोर्ट ने दिया ये आदेश

जेठ ने पति की मौत के बाद शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अपशब्द कहकर अपमानित किया। शादी से इनकार कर दिया। प्रकरण में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दुबौलिया पुलिस को दिया।

Sun, 29 March 2026 01:03 PMAjay Singh संवाददाता, बस्ती
share
पति की मौत के बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा जेठ, शादी का दिया झांसा; कोर्ट ने दिया ये आदेश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ ने पति की मौत के बाद शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अपशब्द कहकर अपमानित किया और शादी से इनकार कर दिया। प्रकरण में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दुबौलिया पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

दुबौलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायती-पत्र में बताया है कि उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है। जेठ ने सहारा देने के नाम पर नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर जेठ ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: छोटे उद्योगों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, खुद प्रमाण पत्र देना पर्याप्त

महिला का आरोप है कि यह सब कुछ वर्षों तक चलता रहा। शादी करने के लिए कहने पर टाल जाता। जब उन्होंने जेठ पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ शादी करने से भी मना कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश के नियमों के उल्लंघन पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 4 औद्योगिक भूखंड निरस्त

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर दुबौलिया पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई रामरेखा यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई को लेकर CM योगी सख्त, पूरे यूपी में ताबड़तोड़ ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।