UP Top News Today: वाराणसी दालमंडी में 18 मकान तोड़ने की कार्रवाई, पंकज चौधरी का अखिलेश पर हमला UP Top News Today 29 March 2026 CM Yogi Adityanath Nursing Officer appointment LPG Petrol Crisis Politics weather - uttar-pradesh news
More
Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Top News Today: वाराणसी दालमंडी में 18 मकान तोड़ने की कार्रवाई, पंकज चौधरी का अखिलेश पर हमला

UP Top News Today: वाराणसी दालमंडी में 18 मकान तोड़ने की कार्रवाई, पंकज चौधरी का अखिलेश पर हमला

UP Top News Today: कानपुर में चारपाई पर बैठा दलित तो उसे गालियां देकर पीटा। दबंग पुलिस से भी भिड़ गए। दलित बकाया मांगने आया था।वाराणसी दालमंडी में 18 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। दालमंडी में बुलडोजर के साथ भारी पुलिस फोर्स पहुंची।

UP Top News Today: वाराणसी दालमंडी में 18 मकान तोड़ने की कार्रवाई, पंकज चौधरी का अखिलेश पर हमला

pankaj chaudhary

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ | Sun, 29 Mar 2026 09:52 PM
हमें फॉलो करें

UP Top News Today: यूपी के वाराणसी में दाल मंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले घरों, दुकानों और मस्जिदों पर बुलडोजर चलेगा। वहीं दूसरी ओर यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख पर तीख प्रहार किया। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव का पूरा भाषण झूठ, भ्रम, हताशा और समाज को बांटने की राजनीति का दस्तावेज़ था। जनता ने 2017 में सपा की कुशासन, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकार दिया था। 2027 में भी प्रदेश की जनता भाजपा सलेक्ट करने और सपा को रिजेक्ट करने को तैयार बैठी है।

29 Mar 2026, 09:52:13 PM IST

ऋषभ ठाकुर ने मुस्लिम युवक से लगवाए जयश्रीराम के नारे, चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल, गिरफ्तार

बरेली के चर्चित अपराधी और खुद को बजरंग दल का नेता बताने वाले ऋषभ ठाकुर ने एक मुस्लिम युवक को चप्पलों से पीटा और उससे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

29 Mar 2026, 07:57:21 PM IST

यात्री पर भूत का साया! हवा में ही विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश से खलबली

बेंगलुरु से वाराणसी आ रहे इंडिगो विमान में एक यात्री ने लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। उसने अपनी हरकत के पीछे भूत का साया बताया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

29 Mar 2026, 07:14:51 PM IST

2027 में भी सपा को रिजेक्ट करेगी यूपी की जनता: पंकज चौधरी

यूपी भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दादरी में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का पूरा भाषण झूठ, भ्रम, हताशा और समाज को बांटने की राजनीति का दस्तावेज़ था। जनता ने 2017 में सपा की कुशासन, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकार दिया था। 2027 में भी प्रदेश की जनता भाजपा सलेक्ट करने और सपा को रिजेक्ट करने को तैयार बैठी है। पंकज चौधरी ने कहा कि पीडीए के नाम पर अखिलेश यादव सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि राजनीतिक धोखे का नया पैकेज बेच रहे हैं। जो पार्टी वर्षों तक सत्ता में रहकर गरीब, पिछड़े, दलित, किसान और नौजवान को केवल वोट बैंक समझती रही, वह आज खुद को पीड़ितों की सबसे बड़ी हितैषी बताने का नाटक कर रही है।

29 Mar 2026, 02:19:35 PM IST

चारपाई पर बैठा दलित तो गालियां देकर पीटा; पुलिस से भी भिड़े दबंग, बकाया मांगने आया था फेरी वाला

कानपुर में बकाया लेने पहुंचा दलित फेरी वाला चारपाई पर बैठ गया तो एक परिवार को इतना नागवार गुजरा कि गालियां देते हुए उसे गिराकर पीटा। इस दौरान शिकायत पर पहुंची पुलिस से भी भिड़ गए। इस मामले में कुछ लोग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: चारपाई पर बैठा दलित तो गालियां देकर पीटा; पुलिस से भी भिड़े दबंग, बकाया मांगने आया था फेरी वाला

29 Mar 2026, 02:08:18 PM IST

बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर भड़के बाराती, घरातियों से हुआ झगड़ा; जमकर चलीं कुर्सियां

बैंक्विट हॉल में खाना-पीना भी शुरू हो चुका था। कुछ लोगों ने भोजन करना शुरू कर दिया था। इसी बची अचानक वहां शोर मचने लगा। पता चला कि भोजन के दौरान बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर दो लोगों के बीच शुरू हुई कहासुनी बढ़ गई और इसमें कई अन्य लोग शामिल हो गए।

पूरी खबर यहां पढ़ें: बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर भड़के बाराती, घरातियों से हुआ झगड़ा; जमकर चलीं कुर्सियां

29 Mar 2026, 01:55:15 PM IST

प्रार्थना पत्र पर जांच करने गयी पुलिस पर हमला, सिपाही की फटी वर्दी

सुल्तानपुर में युवती की शिकायत पर भांटी गांव पहुंची धम्मौर पुलिस पर आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया। जिसमें महिलाओं द्वारा सिपाही की वर्दी फाड़ दी गयी और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।किसी तरह से जान बचाकर वापस थाने आयी पुलिस ने उप निरीक्षक राजकुमार सिंह की तहरीर पर पांच महिला सहित आठ नामजद और चार पांच अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

29 Mar 2026, 01:46:52 PM IST

वाराणसी दालमंडी में 18 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई, पुलिस फोर्स संग पहुंचा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दाल मंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले घरों, दुकानों और मस्जिदों पर बुलडोजर चलना लगभग तय है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: वाराणसी दालमंडी में 18 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई, पुलिस फोर्स संग पहुंचा बुलडोजर

29 Mar 2026, 01:41:29 PM IST

पति की मौत के बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा जेठ, शादी का दिया झांसा; कोर्ट ने दिया ये आदेश

जेठ ने पति की मौत के बाद शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अपशब्द कहकर अपमानित किया। शादी से इनकार कर दिया। प्रकरण में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दुबौलिया पुलिस को दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पति की मौत के बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा जेठ, शादी का दिया झांसा; कोर्ट ने दिया ये आदेश

29 Mar 2026, 01:29:40 PM IST

10 की चाय, 20 का समोसा; लखनऊ एयरपोर्ट पर आज खुलेगा 'उड़ान यात्री कैफे', यात्रियों को सौगात

लखनऊ एयरपोर्ट के यात्रियों को आज बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। उड़ान यात्री कैफे का आज उद्घाटन होगा। जिसके बाद यात्रियों को बेहद कम कीमत पर खानपान की चीजें मिलेंगी। जिसमें 10 रुपए की चाय, 20 रुपए का समोसा और 20 रुपए का गुलाब जामुन शामिल है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 10 की चाय, 20 का समोसा; लखनऊ एयरपोर्ट पर आज खुलेगा 'उड़ान यात्री कैफे', यात्रियों को सौगात

29 Mar 2026, 01:22:35 PM IST

एक अप्रैल से यूपी के इस नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, इतना बढ़ेगा टोल टैक्स

एनएचएआई के कुशीनगर-लखनऊ हाईवे के तेनुआ टोल प्लाजा सहित पीआईयू गोरखपुर में सभी 13 टोल प्लाजा पर रेट लिस्ट बदली जा रही है। वहीं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भगवानपुर टोल प्लाजा से चौदह परास तक रेट लिस्ट बदली जा रही है। NHAI ने एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद लेन देन बंद करने की व्यवस्था बनाई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: एक अप्रैल से यूपी के इस नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, इतना बढ़ेगा टोल टैक्स

29 Mar 2026, 01:15:49 PM IST

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या की आशंका

रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धरई मजरे भुवालपुर सिसनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घर के अंदर महिला का शव जमीन पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पति राम कुमार पुत्र भारत ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही रामसुख पुत्र माताफेर पर हत्या का आरोप लगाया है।

29 Mar 2026, 01:14:28 PM IST

यूपी के इस जिले में मिली युवक की न्यूड डेडबॉडी, बाईं आंख गायब; बेरहमी से कत्ल

पुलिया के नीचे गेंहू के खेत में सुबह छह बजे टहलने निकले ग्रामीणों ने नग्न हालात में एक युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। मौके पर पहुंची PRV टीम ने सुरौली पुलिस को सूचित किया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी के इस जिले में मिली युवक की न्यूड डेडबॉडी, बाईं आंख गायब; बेरहमी से कत्ल

29 Mar 2026, 01:07:39 PM IST

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

29 Mar 2026, 01:02:52 PM IST

यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा बदमाश, कस्टडी से भागा था, पैर में मारी गोली

पुलिस कस्टडी से फरार शातिर बदमाश को झांसी पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारकर काबू किया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा बदमाश, कस्टडी से भागा था, पैर में मारी गोली

29 Mar 2026, 12:56:03 PM IST

मेरठ में छुट्टी पर आए BSF जवान की हत्या; घर में घुसकर मारी गोली, पड़ोस के तीन भाइयों पर केस

मेरठ में छुट्टी पर आए नैन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह 6 मार्च को छुट्‌टी पर घर आए हुए थे। वारदात के समय वह घर पर सो रहे थे। तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोस के तीन भाइयों पर लगा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: मेरठ में छुट्टी पर आए BSF जवान की हत्या; घर में घुसकर मारी गोली, पड़ोस के तीन भाइयों पर केस

29 Mar 2026, 12:55:10 PM IST

सपा सांसद बर्क के डॉक्टर बहनोई पर रेप की FIR, पीड़ित नर्स बोली- अबॉर्शन की दवाएं खिलाईं

एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर ने करीब तीन वर्षों तक उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह उसे कई शहरों के होटलों में ले जाता रहा और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सपा सांसद बर्क के डॉक्टर बहनोई पर रेप की FIR, पीड़ित नर्स बोली- अबॉर्शन की दवाएं खिलाईं

29 Mar 2026, 12:47:05 PM IST

बिजली के करंट की चपेट में आकर मजदूर

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहाईबाग के नयी बस्ती में आवास निर्माण कार्य में लगा मजदूर ग्यारह हजार लाइन में छू गया । जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने घटना सूचना मेमो स्थानीय पुलिस को भेजा।

29 Mar 2026, 12:46:55 PM IST

यूपी: एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घर पर कन्याओं के पैर पखारे, पत्नी संग विधि-विधान से किया पूजन

ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक का कन्याओं का पैर पखारकर पूजन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल के तौर पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एसपी मुश्ताक के कन्या पूजन वाले वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी पहल की तारीफ कर रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी: एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घर पर कन्याओं के पैर पखारे, पत्नी संग विधि-विधान से किया पूजन

29 Mar 2026, 12:42:34 PM IST

गाय के बछड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य; घिनौनी करतूत CCTV में कैद, गांव छोड़कर भागा आरोपी

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर से कुछ दूरी पर पशुओं का घेर बना हुआ है, जहां CCTV कैमरे लगवा रखे हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब उन्होंने अपने मोबाइल पर कैमरों की लाइव फुटेज देखी, तो गांव का ही एक युवक संदिग्ध दिखा। जो गाय के बछड़े के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: गाय के बछड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य; घिनौनी करतूत CCTV में कैद, गांव छोड़कर भागा आरोपी

29 Mar 2026, 12:39:59 PM IST

एक अप्रैल से यूपी के इस नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, इतना बढ़ेगा टोल टैक्स

एनएचएआई के कुशीनगर-लखनऊ हाईवे के तेनुआ टोल प्लाजा सहित पीआईयू गोरखपुर में सभी 13 टोल प्लाजा पर रेट लिस्ट बदली जा रही है। वहीं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भगवानपुर टोल प्लाजा से चौदह परास तक रेट लिस्ट बदली जा रही है। NHAI ने एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद लेन देन बंद करने की व्यवस्था बनाई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: एक अप्रैल से यूपी के इस नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, इतना बढ़ेगा टोल टैक्स

29 Mar 2026, 12:38:35 PM IST

खाता असली, नोट नकली; नाबालिग और दूसरे के नाम का ऐसे किया इस्तेमाल

इस युवक ने नकली नोट खपाने के लिए शातिराना चाल चली। उसने दूसरे के नाम से बैंक खाता खुलवाया और उसका ATM कार्ड और पिन अपने पास रख लिया। इसके बाद उसने एक नाबालिग को एटीएम में भेजकर 2500 रुपये जमा कराए, जिनमें 100-100 रुपये के पांच नकली नोट थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: खाता असली, नोट नकली; नाबालिग और दूसरे के नाम का ऐसे किया इस्तेमाल

29 Mar 2026, 12:37:30 PM IST

गंदे कपड़े पहनकर स्कूल आने पर मैम ने डांटा; 5वीं छात्रा ने खुदकुशी कर ली, परिजनों का स्कूल में हंगामा

मृतका की छोटी बहन ने बताया कि दीदी शनिवार को बिना नहाए स्कूल चली गई थीं। बस इतनी सी बात पर मैम को बहुत गुस्सा आ गया। उन्होंने सबके सामने दीदी को बुरी तरह डांटा और क्लास से बाहर निकाल दिया। रिया ने आगे बताया कि क्लास के बाहर खड़ी निधि लगातार रो रही थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: गंदे कपड़े पहनकर स्कूल आने पर मैम ने डांटा; 5वीं छात्रा ने खुदकुशी कर ली, परिजनों का स्कूल में हंगामा

29 Mar 2026, 12:27:04 PM IST

संभल के SP केके विश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा आज लेंगे 7 फेरे, चर्चा में IPS कपल की शादी

आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई बारात लेकर बाड़मेर के धोरीमन्ना से जोधपुर के लिए रवाना होंगे। राजस्थानी परंपराओं के बीच आईपीएस केके विश्नोई और अंशिका वर्मा सात फेरे लेंगे और नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। पारंपरिक सजावट और सांस्कृतिक झलकियां आईपीएस कपल की शादी के समारोह को खास बनाएंगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: संभल के SP केके विश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा आज लेंगे 7 फेरे, चर्चा में IPS कपल की शादी

29 Mar 2026, 12:22:26 PM IST

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, आज खुलेगा उड़ान यात्री कैफे

सरोजनीनगर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के यात्रियों को रविवार, 29 मार्च 2026 को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का उद्घाटन प्रस्तावित है, जहां हवाई यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक यह कैफे यात्रियों को महंगे एयरपोर्ट फूड के विकल्प के रूप में राहत देगा और आम यात्रियों के लिए सफर को अधिक सुविधाजनक बनाएगा।

29 Mar 2026, 12:02:00 PM IST

पार्षद की बेटी का रिश्ता तुड़वाने को हदें की पार, व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाल दूल्हे को धमकाया

दूल्हे के पिता का कहना है कि दोनों परिवारों ने बड़ी खुशी-खुशी यह रिश्ता तय किया। लेकिन कुछ लोग पार्षद की बेटी के इस तय शादी, इस रिश्ते को तुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इन्हीं कोशिशों के तहत संबंधित समाज के एक व्हाट्सएप ग्रुप में बकायदा मैसेज डालकर दूल्हे पक्ष के लोगों को धमकी दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पार्षद की बेटी का रिश्ता तुड़वाने को हदें की पार, व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाल दूल्हे को धमकाया

29 Mar 2026, 12:01:18 PM IST

गैस सिलेंडर न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को भेजी शिकायत

बलरामपुर थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत मां मैहर भारत गैस एजेंसी मथुरा बाजार पर गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र पंजीकृत डाक से भेजकर कार्रवाई की मांग किया है।

शिकायतकर्ता गोविंद पाठक, विनोद आर्य, संदीप कुमार, जगदीश पासवान, दिनेश कुमार, अरविंद अवस्थी, अतुल कुमार, विमल कुमार, उमेश कुमार, सावित्री देवी, मित्रसेन मिश्र, अजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग चार वर्ष से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

29 Mar 2026, 11:59:33 AM IST

गोशाला में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या; शव पर कंबल डालकर भागे हत्यारे, मर्डर केस में शामिल था बेटा

कौशांबी में पिपरी के फरीदपुर (औधन) गांव के पूर्व प्रधान की शुक्रवार की देर रात गोशाला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कनपटी में सटाकर गोली मारी है। शनिवार सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मचा। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: गोशाला में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या; शव पर कंबल डालकर भागे हत्यारे, मर्डर केस में शामिल था बेटा

29 Mar 2026, 11:52:49 AM IST

सीएम योगी आज नर्सिंग ऑफिसरों को देंगे नियुक्ति पत्र, छह महीने से लटकी थी प्रक्रिया

लोहिया संस्थान प्रशासन ने मार्च 2024 में नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों को भरने का फैसला किया था। 665 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 11 अक्तूबर 2025 को कम्प्यूटर आधारित टेस्ट हुआ था। 12 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की गई थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी आज नर्सिंग ऑफिसरों को देंगे नियुक्ति पत्र, छह महीने से लटकी थी प्रक्रिया

29 Mar 2026, 11:33:40 AM IST

डीजे पर डांस के बाद फंदे से लटके मिले देवर-भाभी, गांव और परिवार में कोई बोलने को तैयार नहीं

यूपी के मैनपुरी में एलाऊ के ग्राम बखतपुर से चार सौ मीटर दूर देवर और भाभी के शव जामुन के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे से लटके मिले। घटना से कुछ घंटे पहले ही दोनों ने परिवार के अन्य लोगों के साथ डीजे पर डांस किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: डीजे पर डांस के बाद फंदे से लटके मिले देवर-भाभी, गांव और परिवार में कोई बोलने को तैयार नहीं

29 Mar 2026, 11:27:48 AM IST

बच्ची को मारकर सिल्वर ड्रम में भरने वाले की लाश देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने एनकाउंटर में किया था ढेर

आगरा की मासूम प्रज्ञा का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह खबर गोबर चौकी के सिद्धार्थ नगर में पहुंची तो भीड़ सड़क पर जमा हो गई। हत्यारोपी का चेहरा दिखाया जाए, यह हल्ला मच गया। बवाल की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: बच्ची को मारकर सिल्वर ड्रम में भरने वाले की लाश देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने एनकाउंटर में किया था ढेर

29 Mar 2026, 11:26:27 AM IST

जेवर एयरपोर्ट से नए नोएडा को लगेंगे पंख, 6 लाख लोगों का बनेगा नया ठिकाना; दादरी से खुर्जा तक होगा विकास

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 'नए नोएडा' (DNGIR) को बसाने की तैयारी तेज कर दी है। दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसने वाले इस आधुनिक शहर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जून महीने से शुरू होने की उम्मीद है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट से नए नोएडा को लगेंगे पंख, 6 लाख लोगों का बनेगा नया ठिकाना; दादरी से खुर्जा तक होगा विकास

29 Mar 2026, 11:25:37 AM IST

मम्मी के पास जा रहा..., शादी से पहले युवक ने कर ली खुदकुशी; मंगेतर ने भी दी जान

23 वर्षीय दुर्गेश पांडेय ने घर में खुदकुशी करने से पहले गले में फंदा डालने के बाद अपना एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने खुदकुशी के लिए बहन और पिता को जिम्मेदार ठहराया था। इसी वीडियो में उसने कहा कि मैं मम्मी के पास जा रहा हूं, वही मेरे लिए लड़ती थी। व्हाट्सअप स्टेटस लगाने के बाद उनसे फांसी लगा ली।

पूरी खबर यहां पढ़ें: मम्मी के पास जा रहा..., शादी से पहले युवक ने कर ली खुदकुशी; मंगेतर ने भी दी जान

29 Mar 2026, 11:00:27 AM IST

पेट्रोल संकट के बीच अब इलाज भी महंगा, दवाइयों की कीमतों में उछाल के संकेत

खाड़ी में छिड़े युद्ध का असर इलाज पर भी आने का खतरा है। सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाइयां महंगी हो सकती हैं। इसके संकेत आने शुरू हो गए हैं। अभी पैरासिटामोल के दाम आंशिक रूप से बढ़ गए हैं। आने वाले समय में दूसरी दवाइयों पर भी असर पड़ सकता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पेट्रोल संकट के बीच अब इलाज भी महंगा, दवाइयों की कीमतों में उछाल के संकेत

29 Mar 2026, 10:59:46 AM IST

यूपी से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानें गाड़ी नंबर और क्या रहेगा शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 05017/05018 मऊ-वलसाड-मऊ स्पेशल ट्रेन मऊ से 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को और वलसाड से 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानें गाड़ी नंबर और क्या रहेगा शेड्यूल

29 Mar 2026, 10:58:53 AM IST

यूपी में छोटे उद्योगों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, कानूनों के पालन का खुद प्रमाण पत्र देना पर्याप्त

उत्तर प्रदेश में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए चौतरफा प्रयास किए जा रहे हैं। श्रम कानूनों में बदलाव के साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठानों की निरीक्षण प्रक्रिया का भी सरलीकरण किया गया है। सरकार ने निजी फर्मों (थर्ड पार्टी) ऑडिट की सुविधा शुरू की है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में छोटे उद्योगों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, कानूनों के पालन का खुद प्रमाण पत्र देना पर्याप्त

29 Mar 2026, 10:58:21 AM IST

बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार सहित दो घायल , रेफर

गोंडा स्टेशन रोड पर शनिवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। नवनिर्मित सड़क के बीचों-बीच खड़े बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान सुभान (पुत्र उस्मान), निवासी नई बाजार के रूप में हुई है। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम सुभान अपनी बहन को बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। स्टेशन रोड पर जैसे ही वह नवनिर्मित मार्ग पर पहुँचा, अंधेरे के कारण सड़क के बीच में स्थित बिजली के खंभे से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभान लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

29 Mar 2026, 10:56:00 AM IST

पूर्व DIG और दो कर्मचारियों को तीन साल की कठोर सजा, जुर्माना भी लगा; भर्ती रिश्वतकांड में आया फैसला

सीबीआई ने 23 फरवरी 2009 को पूर्व डीआईजी विनोद शर्मा और अन्य पर एफआईआर दर्ज की थी। जांच में सामने आया कि तत्कालीन DIG ने आपराधिक साजिश रची थी। इसका उद्देश्य CRPF में सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के उम्मीदवारों से अवैध उगाही करना था। वह बिचौलियों को भर्ती कार्यक्रम, पदों की जानकारी पहले उपलब्ध करा देते थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पूर्व DIG और दो कर्मचारियों को तीन साल की कठोर सजा, जुर्माना भी लगा; भर्ती रिश्वतकांड में आया फैसला

29 Mar 2026, 10:55:09 AM IST

यूपी की इस यूनिवर्सिटी में अब कॉट्रैक्ट टीचर भी करा सकेंगे पीएचडी, बदले नियम; जानें डिटेल

लखनऊ यूनिवर्सिटी विद्या परिषद की बैठक में संशोधित पीएचडी अध्यादेश-2026 को मंजूरी दी गई। अब वर्ष में दो बार पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण मई और द्वितीय चरण दिसंबर में होगा। मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। मूल्यांकन के लिए अब केवल सॉफ्ट कॉपी ही पर्याप्त होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी की इस यूनिवर्सिटी में अब कॉट्रैक्ट टीचर भी करा सकेंगे पीएचडी, बदले नियम; जानें डिटेल

29 Mar 2026, 10:53:56 AM IST

UP Weather: यूपी में आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन आंधी-बारिश के आसार

यूपी में रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार से आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: यूपी में आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन आंधी-बारिश के आसार

29 Mar 2026, 10:53:15 AM IST

इलाज के समय कर्मचारी की मौत हो जाए तो क्या परिवार कर सकेगा ये दावा? आया हाई कोर्ट का फैसला

राज्य सरकार ने दलील दी कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा उपस्थिति) नियम, 2011 के तहत दावा केवल लाभार्थी द्वारा ही किया जा सकता है और याची इस श्रेणी में नहीं आता। कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि नियम-16 की यह व्यवस्था मनमानी है और संविधान के अनुच्छेद-14 का उल्लंघन करती है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: इलाज के समय कर्मचारी की मौत हो जाए तो क्या परिवार कर सकेगा ये दावा? आया हाई कोर्ट का फैसला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।