up update on three tier panchayat elections voter list to be released on june 10 administrators to be appointed यूपी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, अब 10 जून को जारी होगी वोटर लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, अब 10 जून को जारी होगी वोटर लिस्ट

यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 22 अप्रैल की बजाए अब 10 जून को जारी होगी। 26 मई को पंचायतों का कार्यकाल पूरा होगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पंचायतों में अब प्रशासक बैठाए जाएंगे। आयोग की ओर से 23 दिसंबर 2025 को अनंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित की गयी थी। इसमें 12.69 करोड़ मतदाता थे। 

Sat, 18 April 2026 01:33 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, अब 10 जून को जारी होगी वोटर लिस्ट

UP Panchayat Chunav : उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 22 अप्रैल की बजाए अब 10 जून को जारी होगी। प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को खत्म हो रहा है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की डेट बढ़ाए जाने के साथ ही माना जा रहा है कि यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिलहाल टल गए हैं। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट पहले 22 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली थी।

मतदाता सूची प्रकाशत तिथि में बदलाव का सीधा असर पंचायत चुनाव की समयसीमा पर पड़ा है। कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव कराना अब संभव नहीं रह गया है। लिहाजा, उम्मीद जताई जा रही है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान ग्राम प्रधान का कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि प्रशासकों की नियुक्ति की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण प्रशासन को लेकर बड़ा कदम, लागू होगी ये प्रणाली

राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने 10 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए निर्देश दिया है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाताओं के डिडुप्लीकेशन (दोहराव हटाना) और कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक पूरी की जाएगी। 29 मई 2026 से नौ जून 2026 तक कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र, स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि का काम किया जाएगा। 10 जून 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के आदेश में कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव से पहले प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज; लेखपाल सस्पेंड
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को झटका, आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:टल सकते हैं यूपी पंचायत चुनाव, पंचायतों में बैठाए जाएंगे प्रशासक, क्या है वजह?

सार्वजनिक अवकाश पर भी खुलेंगे दफ्तर

आदेश के मुताबिक निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली पूरा कराया जाएगा।

अनंतिम मतदाता सूची में थे 12.69 करोड़ वोट

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 23 दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गयी थी। इसमें 12.69 करोड़ मतदाता थे। इसके बाद मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान का आरंभ हुआ।

गांवों में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज

उधर, उत्तर प्रदेश के गांवों में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। उम्मीदवारों की ओर से जोरशोर से तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही उनकी नजरें राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों पर भी टिकी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।