up panchayat election major update issude regarding polls jolt for candidtate gearing यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को झटका, इलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को झटका, इलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट

यूपी पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन होना था, लेकिन इसका अब तक गठन नहीं हो पाया गया। ऐसे में पंचायत चुनाव टलना अब तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को तगड़ा झटका लगेगा।

Thu, 16 April 2026 02:53 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को झटका, इलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट

UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब ये लिस्ट 22 अप्रैल तक जारी होगी। इसस साफ हो गया है कि पंचायत चुनाव इस बार टाले जा सकते हैं। इस खबर से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को तगड़ा झटका लगेगा। हालांकि पंचायत चुनाव के टाले जाने की खबर पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो अगले महीने पंचायतों में प्रशासक बैठा दिए जाएंगे।

बतादें कि 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके पहले 15 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होना था। कागजी कार्रवाई पूरा न होने की वजह से समयावधि बढ़ाई गई है। मालूम हो कि 23 दिसंबर 2025 में आयोग ने पुनरीक्षण की अनंतिम सूची जारी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राम पंचायतों में कैंप लगा यह काम करने जा रही योगी सरकार, खोजे जाएंगे लाभार्थी

अब तक नहीं हुआ पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन

अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का भी गठन नहीं हुआ है । 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होगा। अब पंचायत चुनाव होना मुश्किल है। अब पंचायतों में प्रशासक बैठा दिए जाएंगे। अनंतिम सूची में 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 40.19 लाख अधिक हैं। इस पर आयोग ने दावे और आपंत्तियां मांगे थे। प्रदेश भर से लाखों आपत्तियां मिलीं। जिसका आयोग ने सुनवाई कर निस्तारण किया। अब जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा तब मतदाताओं की वास्तविक बढ़ोतरी की संख्या और कुल मतदाताओं का पता चलेगा। फिलहाल, इससे पहले 15 जनवरी और फिर 15 अप्रैल को इसे जारी किया जाना था। अब फिर तारीख बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 साल पहले पुलिस विभाग में आधे पद खाली थे, गोरखपुर में बोले योगी
ये भी पढ़ें:जैसे ममता को राम नाम से चिढ़ है, वैसे ही…सपा का नाम लेकर TMC पर बरसे योगी

पंचायत चुनाव समय से कराने की प्रधानों ने उठाई आवाज

अयोध्या अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी की नगर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में बैठक हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनाव की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की गई और समय से चुनाव कराने की मांग की गई। प्रधानों ने समय से चुनाव न कराने पर कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानों नक निर्णय लिया है कि समय से पंचायत चुनाव कराना सरकार एवं चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, क्योंकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश समय पर चुनाव नहीं हो पाते हैं तो सरकार को प्रधानों का कार्यकाल कम से कम एक वर्ष के लिए बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकाल बढ़ाने में कोई संवैधानिक बाधा आती है तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।