rural administration to go digital before up panchayat elections system to be implemented in all blocks यूपी पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण प्रशासन को लेकर बड़ा कदम, सभी 826 ब्लॉकों में लागू होगी ये प्रणाली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण प्रशासन को लेकर बड़ा कदम, सभी 826 ब्लॉकों में लागू होगी ये प्रणाली

आवंटित बजट से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे उपकरण खरीदे गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी और आहरण-वितरण अधिकारी को पूरी प्रक्रिया और बजट खर्च की मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है। ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के संचालन के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

Tue, 31 March 2026 10:43 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
share
यूपी पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण प्रशासन को लेकर बड़ा कदम, सभी 826 ब्लॉकों में लागू होगी ये प्रणाली

यूपी पंचायत चुनाव से पहले यूपी के गांवों को लेकर एक महत्वपूर्ण काम होने जा रहा है। शासन अब ग्रामीण स्तर तक प्रशासनिक कामकाज को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की तैयारी में जुट गया है। सचिवालय और जिला मुख्यालयों के बाद अब प्रदेश के सभी 826 विकास खंडों (ब्लॉकों) में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। इस योजना के लिए शासन ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी है। ब्लॉक स्तर पर ई ऑफिस सिस्टम लागू होने से न केवल फाइलों के गुम होने या लंबित रहने की समस्या खत्म होगी, बल्कि ग्रामीण विकास की योजनाओं की मॉनिटरिंग भी रियल टाइम में हो सकेगी। ​पंचायती राज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण खरीदे गए

​आवंटित बजट से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे उपकरण खरीदे गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी और आहरण-वितरण अधिकारी को पूरी प्रक्रिया और बजट खर्च की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के संचालन के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मतदाता सूची से हटाए गए 97,731 डुप्लीकेट वोटर

जिले के 15 ब्लॉकों की बदलेगी तस्वीर

​जिले के सभी 15 ब्लॉकों को इस योजना के तहत ई ऑफिस के रूप में विकसित किया जाएगा। अब तक जो डिजिटल सुविधाएं केवल जिला मुख्यालय तक सीमित थीं, वे अब सीधे खंड विकास कार्यालयों में उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ई-ऑफिस लागू होने के बाद हर फाइल का निस्तारण ऑनलाइन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी, क्या टलेगा इलेक्शन?

ई-ऑफिस से होगा फायदा

​तेजी: फाइलों का निस्तारण ऑनलाइन होने से काम की रफ्तार बढ़ेगी।

​पारदर्शिता: हर फाइल की ट्रैकिंग हो सकेगी कि वह किस पटल पर रुकी है।

​कागजी बचत: कागजी कार्यवाही कम होने से पर्यावरण और सरकारी खर्च दोनों की बचत होगी।

​सुशासन: योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव करीब देख इस मांग ने पकड़ा जोर, रोज आ रहे प्रार्थना पत्र

क्या बोले अधिकारी

बरेली के जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि विकास खंडों (ब्लॉकों) में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने की तैयारी है। इसके लिए कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण खरीदे गए हैं। कर्मचारियों को भी आवश्यकता होने पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।