UP Sitapur Man Killed Wife while Sleeping after dispute Commit Suicide Himself सोती हुई पत्नी पर पति ने बांके से किए कई वार, मौत के घाट उतार खुद भी लगाई फांसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोती हुई पत्नी पर पति ने बांके से किए कई वार, मौत के घाट उतार खुद भी लगाई फांसी

यूपी के सीतापुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि थानगांव इलाके में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति ने पहले बांके से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

Thu, 21 May 2026 11:47 AMSrishti Kunj संवाददाता, सीतापुर
share
सोती हुई पत्नी पर पति ने बांके से किए कई वार, मौत के घाट उतार खुद भी लगाई फांसी

यूपी के सीतापुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि थानगांव इलाके में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति ने पहले बांके से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही अक्सर दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थानगांव पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार इसरौली निवासी दीपू भार्गव (26) की शादी एक वर्ष पहले रेउसा के हरिहरपुर नेवादा की छाया देवी (24) के साथ हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो जता था। बुधवार शाम को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रात में छाया घर के आंगन में सो रही थी। इस बीच दीपू ने उसपर बांके से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर गिरफ्तार, 21 करोड़ रुपए के घोटाले में ऐक्शन

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह के मुताबिक पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि देर रात चीख पुकार सुन भागकर वह पहुंचे तो दीपू अपनी पत्नी छाया पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। छाया खून से लथपथ थी। इस पर वह कुछ दूरी पर रह रहे परिवार के अन्य लोगों को बुलाने चले गए। कुछ देर बाद आए तो छाया की मौत हो चुकी थी, उसका शव चारपाई पर पड़ा था। वहीं, दीपू का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका हुआ था। एएसपी के मुताबिक सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम की मदद से नमूने जुटाए हैं। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कई अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर ओग की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी की हत्याकर पुलिस के साथ खोजने का नाटक कर रहा था पिता, राज खुलते ही भेजा जेल

एक दिन पहले ही मायके से आई थी

छाया के पिता मेवालाल के मुताबिक बेटी कई दिनों से मायके में ही थी। पति व ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। बीते मंगलवार को ही बेटी को विदा कर ससुराल भेजा था। एक दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उसके ससुराल वाले बेटी की हत्या कर देंगे, नहीं तो वह बेटी को कभी उसकी ससुराल न भेजते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर विवादित पोस्ट, कुर्बानी के पोस्टर में गाय; मौलाना समेत 2 गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।