बकरीद पर विवादित पोस्ट, कुर्बानी के पोस्टर में गाय; धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 2 गिरफ्तार
फतेहपुर में बकरीद से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर विवादित फोटो पोस्ट करने के आरोप में एक मौलाना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

यूपी के फतेहपुर में बकरीद से पहले सोशल मीडिया पर विवादित फोटो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक मौलाना समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है। मामला ललौली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक एक हिंदू नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कस्बा ललौली निवासी जैनुल आबदीन ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर बकरीद की कुर्बानी से जुड़ी एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें गाय की फोटो लगाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद गुफरान खान (33) पुत्र बदरुद्दीन और जैनुल आबदीन (35) पुत्र लियाकत हुसैन, दोनों निवासी कस्बा ललौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक कस्बा ललौली निवासी जैनुल आबदीन द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर बकरीद की कुर्बानी से जुड़ी एक विवादित पोस्ट साझा की गई थी। इसे लेकर एक व्यक्ति ने थाना ललौली में तहरीर देकर धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और किसी भी धर्म, समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट, फोटो, वीडियो या टिप्पणी साझा न करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




साइन इन