बेटी की हत्याकर पुलिस के साथ खोजने का नाटक कर रहा था पिता, राज खुलते ही भेजा जेल
यूपी के अलीगढ़ में खैर थाना क्षेत्र के गांव जरारा में बेटी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यूपी के अलीगढ़ में खैर थाना क्षेत्र के गांव जरारा में बेटी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि गांव जरारा निवासी पूरन सिंह किसान हैं। उनकी बेटी शिवानी (21) के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। इसी खुन्नस में पूरन सिंह ने बेटी की हत्या कर शव को खेत में गड्ढेू में दफना दिया था।
मंगलवार को पुलिस ने पूरन को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिता पूरन को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। वहीं,पैनल के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव बुरी तरह गल चुका था। दुर्गंध आ रही थी। तीन घंटे तक शव का पोस्टमार्टम चला। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। सीओ संजीव तौमर ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक दिन पहले पिता ने खेत में खोदा था छह फिट गहरा गड्ढा
पिता ने बेटी की हत्या करने की योजना पहले ही बना ली थी। वारदात से एक दिन पहले ही वह खेत में छह फिट गहरा गड्ढा खोद आया था। शव जल्द ही गल जाए इसके लिए उसने शव के ऊपर नमक भी डाल दिया था। मगर उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गांव जरारा में बेटी के प्रेम संबंधों की जानकारी पर परिजनों ने उसे काफी समझाया। मगर वह प्रेमी के साथ ही शादी की जिद पर अड़ी रही। वह नहीं मानी तो पिता ने उसकी हत्या की योजना बना डाली। खेत में करीब छह फिट गहरा गड्ढा खोदने के बाद पिता ने 17 मई को बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गांव वालों की नजरों से छिपाकर शव को गड्ढे में दफना दिया।
पहले दिया खाने में नशीला पदार्थ
हत्या से पहले पिता ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद वह बहाने से खेत पर बुलाकर ले गया। वहां अचेत होते ही गला दबाकर हत्या कर दी थी।
बहाने से खेत पर बुलाकर ले गया था
पिता बहाने से बेटी को खेत पर बुला ले गया था। किसी तरह मंगलवार को यह बात आस पड़ोस के लोगों को पता लगी तो पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में पिता को हिरासत में ले लिया। पहले वह बेटी की बीमारी से मौत होने की बात कहने लगा। कड़ाई से पूछताछ की तो सच उगल दिया। शाम को पुलिस ने पिता की निशानदेही पर गड्ढे की खुदाई कराई तो शव मिल गया। पुलिस फोर्स देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वारदात के बाद अन्य परिजन घर से फरार हो गए। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है। घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई।
सीओ खैर, संजीव तौमर ने बताया कि ऑनर किलिंग में पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या की है। पिता की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। पिता से पूछताछ की जा रही है। पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
परिजन कर रहे थे रिश्ते की तैयार
युवती के करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। प्रेम संबंधों की जानकारी पर परिजनों ने युवती के रिश्ते की तैयारी शुरू कर दी थीं। मगर युवती दूसरी जगह रिश्ता करने से साफ इंकार कर रही थी। परिजन ने उसे हर तरह से समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। इसी बात पर एक दिन पहले भी परिवार में कलह हुई थी। तब परिजनों ने युवती को पीट दिया था। लेकिन बेटी के न मानने पर पिता ने आखिरकार उसकी हत्या की साजिश रच डाली। और इस हत्या को अंजाम दिया।




साइन इन