UP SIR: पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा, बुंदेलखंड में सबसे कम कटे नाम, मंडल वार जानिए हाल
उत्तर प्रदेश की संशोधित मतदाता सूची (SIR) के क्षेत्रीय आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी यूपी में सर्वाधिक 69.25 लाख नाम काटे गए हैं, जबकि बुंदेलखंड में सबसे कम 6.92 लाख मतदाताओं की कमी आई है। मंडलों की बात करें तो मेरठ मंडल 20.68 लाख नामों की कटौती के साथ शीर्ष पर है।

यूपी की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में सबसे ज्यादा चर्चा नामों को काटे जाने को लेकर हो रही है। क्षेत्र के अनुसार देखा जाए तो पश्चिम क्षेत्र के जिलों में सर्वाधिक 69.25 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। क्षेत्रवार दूसरे नंबर पर मध्य यूपी के जिलों में 59.78 लाख और तीसरे नंबर पर पूर्वांचल के जिलों में 48.90 लाख लोगों के नाम सूची से काटे गए हैं। सबसे कम नाम बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों के लोगों के कटे हैं यहां कुल 6.92 लाख लोगों के नाम ही सूची से काटे गए हैं।
लखनऊ मंडल में कटे हैं। यहां पर सर्वाधिक 20.40 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मेरठ मंडल में 20.68 लाख और तीसरे नंबर पर कानपुर मंडल 15.75 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। सबसे कम चित्रकूट मंडल में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, यहां पर 3.06 लाख मतदाताओं के ही नाम काटे गए हैं।
ज्यादा नाम जिन मंडलों में कटे हैं, उनमें चौथे नंबर पर प्रयागराज मंडल में 15.44 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं। ऐसे ही पांचवें नंबर पर बरेली मंडल में 13.78 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। फिलहाल, एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की गई अंतिम मतदाता सूची में कुल 2.04 करोड़ मतदाता कम हुए हैं।
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चार लाख से ज्यादा नाम कटे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो यहां चार लाख 23 हजार 102 नाम कट गए हैं। सूची में पिछले चुनाव की तुलना में 13.41 फीसदी कम वोटर रहेंगे। पहले यहां 31लाख 53 हजार 705 वोटर थे। ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन किया गया तो मतदाताओं की संख्या घटकर 25 लाख 80 हजार 502 गई थी। 5.73 लाख मतदाताओं को नाम काटे गए थे। अब कुछ बढ़ोतरी हुई और गुरुवार को अंतिम प्रकाशन में 27 लाख 30 हजार 603 मतदाता सूची में हैं।
लखनऊ मंडल
जिले नाम कटे
लखनऊ 9.14 लाख
उन्नाव 2.91 लाख
रायबरेली 2.46 लाख
सीतापुर 4.53 लाख
हरदोई 3.96 लाख
लखीमपुर खीरी 3.38 लाख
मेरठ मंडल
जिले नाम कटे
मेरठ 5.06 लाख
गाजियाबाद 5.74 लाख
गौतमबुद्ध नगर 3.60 लाख
बुलंदशहर 2.95 लाख
बागपत 1.38 लाख
हापुड़ 2.03 लाख
कानपुर मंडल
जिले नाम कटे
कानपुर नगर 6.87 लाखर
कानपुर देहात 1.52 लाख
औरैया 1.11 लाख
इटावा 1.79 लाख
फर्रुखाबाद 2.22 लाख
कन्नौज 2.21 लाख
प्रयागराज मंडल
जिले नाम कटे
प्रयागराज 8.26 लाख
फतेहपुर 1.96 लाख
कौशांबी 1.72 लाख
प्रतापगढ़ 3.46 लाख
बरेली मंडल
जिले नाम कटे
बदायूं 3.90 लाख
बरेली 4.56 लाख
पीलीभीत 1.70 लाख
शाहजहांपुर 1.37 लाख
अलीगढ़ मंडल
जिले नाम कटे
अलीगढ़ 3.86 लाख
एटा 1.47 लाख
हाथरस 1.20 लाख
कासगंज 1.32 लाख
आजमगढ़ मंडल
जिले नाम कटे
आजमगढ़ 3.51 लाख
बलिया 3.41 लाख
मऊ 1.97 लाख




साइन इन