UP Shravasti Woman Kisan Leader murdered by Boyfriend Body Burnt in Pieces प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, टुकड़ों में काटकर जलाया, खोजने में पति की मदद का नाटक भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, टुकड़ों में काटकर जलाया, खोजने में पति की मदद का नाटक भी

यूपी के श्रावस्ती में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका किसान नेता की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। शव के कई टुकड़े कर जंगल में जला दिया। पुलिस ने अवशेष बरामद कर हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Fri, 6 March 2026 06:39 AMSrishti Kunj संवाददाता, श्रावस्ती
share
प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, टुकड़ों में काटकर जलाया, खोजने में पति की मदद का नाटक भी

Shravasti News: यूपी के श्रावस्ती में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका किसान नेता की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। शव के कई टुकड़े कर जंगल में जला दिया। पुलिस ने अवशेष बरामद कर हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी निवासी आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष मिश्रा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को वह संगठन की बैठक में शामिल होने भिनगा के लिए घर से निकली थी लेकिन रात में वापस घर नहीं लौटी।

पति संतोष ने तलाश की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। उसने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में पत्नी आंचल की गुमुशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान घटना के दिन आंचल की मोबाइल लोकेशन और इसी थाना क्षेत्र के भवनियापुर निवासी सूरज वर्मा पुत्र छोटे का मोबाइल लोकेशन ककरदरी जंगल में एक ही जगह मिला। इस पर पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ कि सूरज ने महिला की हत्या कर शव को जंगल में सूखे पत्तों की मदद से जला दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड पेपर लीक का दावा करने वाले यूट्यूबर फंसे, आगरा में नकल के लिए सेटिंग

पुलिस ने निशानदेही पर मंगलवार को ककरदरी जंगल में महिला का पर्स, अधजली साड़ी, जूता, चूड़ी, जबड़े बरामद किए। साड़ी, जूता आदि सामान की पहचान पति संतोष ने की। पुलिस ने एसएसबी के डॉग स्क्वॉड की मदद से रीढ़, पैर के साथ सिर समेत अन्य अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने पति की तहरीर पर सूरज पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

मोबाइल फोन के जरिए पहुंची पुलिस

महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतका के पति के साथ मिल कर खोजने में भी मदद करने लगा ताकि किसी को शक न हो। करीब एक सप्ताह तक पुलिस व परिजनों को चकमा देकर हत्यारोपी सूरज परिजनों के साथ मिल कर मदद का दिखावा करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रेस किया तो पता चला कि सूरज वर्मा और मृतका की मोबाइल का लोकेशन अंतिम दिन एक साथ जंगल में मिला। इससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो परत दर परत खुलता चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर हादसों ने UP में ली 265 लोगों की जान; लापरवाही ने मातम में बदलीं खुशियां

मृतका और सूरज वर्मा का पिछले करीब चार महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच महिला का किसी और से भी प्रेम संबंध होने की जानकारी हुई तो सूरज वर्मा और महिला का विवाद हो गया। इस पर दोनों में अनबन हो गई और महिला ने सूरज से पैसे की मांग की। लेकिन सूरज ने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। इस बीच सूरज से महिला ने फिर से संपर्क किया और पैसे भी खर्च करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही 17 फरवरी को फोन से संपर्क करके जंगल में बुलाया और नृशंसता से हत्या कर दी। इसके बाद शव को कई स्थानों पर फेंक दिया। सिर का केवल जबड़ा मिला और एक हाथ कुछ दूर बरामद किया गया। धड़ को पत्तियों के साथ जला दिया गया था। पति ने बरामद किए गए सामानों से मृतका की पहचान की। पुलिस ने सभी कड़ियों को मिला कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र बाबू, चन्द्रोदय मिश्रा, मुख्य आरक्षी कर्मवीर सिंह, आरक्षी कुलदीप किशोर श्रीवास्तव, अनुराग वर्मा व महिला आरक्षी रीतू पाण्डेय शामिल रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी भाजपा में बदलाव की हलचल तेज, प्रदेश संगठन संग सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलेंगे

ब्लैक मेल कर पैसे मांगा करती थी आंचल

महिला किसान नेता की हत्या को लेकर पुलिस का कहना है कि बीते तीन चार महीने पहले आरोपी सूरज व आंचल के बीच मोबाइल के जरिए सम्पर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आंचल ब्लैकमेल कर सूरज से पैसे मांगती थी। पैसा न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देती थी और सूरज से पैसे लेती रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर सूरज ने 17 फरवरी को आंचल की हत्या कर दी और शव को क्षत विक्षत कर जंगल में छिपा दिया। और सूखी पत्तियों के साथ जला दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सूरज को क्षेत्र के राप्ती बैराज के पास लक्ष्मनपुर कोठी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गुण्डा एक्ट समेत आरोपी पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस

आंचल हत्याकांड का आरोपी भवनियापुर निवासी सूरज वर्मा पुत्र छोटे इस हत्या के पहले से ही गुण्डा एक्ट समेत आधा दर्जन मामलों में अपराधी है। जिसके विरुद्ध मल्हीपुर थाने में छेड़खानी, चोरी, शस्त्र अधिनियम, शांतिभंग, गुण्डा एक्ट समेत कुल आधा दर्जन आपराधिक मुकदमें दर्ज है। आंचल की हत्या के बाद आरोपी सूरज के विरुद्ध सातवां मुकदमा हत्या का दर्ज किया गया है। वर्ष 2011 में चार, 2016 व 2017 में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।