up road accidents holi 2026 deaths lucknow gorakhpur kanpur drunk driving casualties होली पर हादसों ने यूपी में ली 265 लोगों की जान; नशे और लापरवाही ने मातम में बदलीं खुशियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली पर हादसों ने यूपी में ली 265 लोगों की जान; नशे और लापरवाही ने मातम में बदलीं खुशियां

यूपी में होली पर सड़क हादसों में 265 लोगों की मौत हो गई और 650 से अधिक घायल हुए हैं। सर्वाधिक मौतें लखनऊ और गोरखपुर मंडल में हुईं। हादसों का मुख्य कारण शराब पीकर तेज रफ्तार में वाहन चलाना और लापरवाही रही।

Fri, 6 March 2026 06:47 AMYogesh Yadav लखनऊ, हिन्दुस्तान टीम
share
होली पर हादसों ने यूपी में ली 265 लोगों की जान; नशे और लापरवाही ने मातम में बदलीं खुशियां

UP News: रंगों के त्योहार होली पर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर मौत का तांडव देखने को मिला। प्रदेश भर में बीते 48 घंटों के दौरान हुए भीषण सड़क हादसों में 265 लोगों की असमय मौत हो गई, जबकि 650 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड घायलों से पटे पड़े हैं। पुलिस और परिवहन विभाग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश हादसों की मुख्य वजह शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना रही।

लखनऊ और आसपास के जिलों में सर्वाधिक मौतें

राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के जिलों में हादसों ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया, जहां कुल 64 लोगों की जान चली गई। लखनऊ और सीतापुर में 9-9 लोगों की मौत हुई, जबकि बहराइच और बाराबंकी में 8-8 लोगों ने दम तोड़ा। अमेठी में 7, गोंडा में 6, रायबरेली में 7 और सुलतानपुर, श्रावस्ती व अंबेडकरनगर जैसे जिलों में भी कई परिवारों के चिराग बुझ गए। अधिकांश दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों की भिड़ंत या अनियंत्रित होकर पेड़ और खंभों से टकराने के कारण हुईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ मर्डर मिस्ट्री: अर्चिता अरोड़ा नहीं सेक्स रैकेट में फंसी रशियन की हुई हत्या

गोरखपुर और कानपुर मंडल में भारी जानी नुकसान

पूर्वांचल के गोरखपुर क्षेत्र में भी होली का जश्न मातम में बदल गया, जहां कुल 38 मौतें हुईं। इनमें अकेले गोरखपुर जिले में 11 लोगों की जान गई। देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में भी मौतों का आंकड़ा डराने वाला रहा। वहीं, कानपुर और आसपास के जिलों में करीब 40 लोगों की मौत की खबर है। कानपुर मंडल के हरदोई जिले में सर्वाधिक 8 लोगों की जान गई, जबकि फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया में भी दर्जनों हादसे हुए। प्रयागराज और वाराणसी समेत पूर्वांचल के 10 जिलों में भी 37 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई।

पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र का हाल

ब्रज क्षेत्र के आगरा, एटा, मथुरा और मैनपुरी में 19 लोगों की जान गई, जिनमें एटा में सर्वाधिक 8 मौतें हुईं। अलीगढ़ और हाथरस क्षेत्र में 14 लोगों की जान चली गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में भी रफ्तार का कहर दिखा, जहां कुल 21 लोगों की मौत हुई। बरेली मंडल और लखीमपुर खीरी में भी 24 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति के सिर सवार हुआ खून, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, प्रेमी पर फेंका तेजाब
ये भी पढ़ें:पुलिस चौकी में देर रात विवाहिता को लेकर पहुंचा सिपाही, ग्रामीणों को लग गई भनक

नशा और सुरक्षा नियमों की अनदेखी बनी काल

पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान बार-बार चेतावनी के बावजूद लोगों ने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। बिना हेलमेट, तीन सवारी और शराब के नशे में ड्राइविंग करने के कारण यह भीषण आंकड़े सामने आए हैं। कई जगहों पर देर रात हुई भिड़ंत के कारण घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ गया। प्रशासन अब इन हादसों के कारणों की विस्तृत समीक्षा कर रहा है ताकि भविष्य में त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।