UP Shikshamitras will receive gifts tomorrow in Yogi cabinet meeting, including laptops for youth, these proposal also योगी कैबिनेट की बैठक में कल शिक्षामित्रों को मिलेगा तोहफा, लैपटॉप समेत इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी कैबिनेट की बैठक में कल शिक्षामित्रों को मिलेगा तोहफा, लैपटॉप समेत इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर

योगी कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को शिक्षामित्रों -अनुदेशको को तोहफा मिलेगा। कैबिनेट में जहां स्वामी विवेकानंद योजना के तहत 25 लाख युवाओं को लैपटॉप दिए जाने का रास्ता साफ हो सकता है।  

Mon, 6 April 2026 09:37 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी कैबिनेट की बैठक में कल शिक्षामित्रों को मिलेगा तोहफा, लैपटॉप समेत इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर

UP News: यूपी में योगी कैबिनेट की बैठक मंगलवार को कई अहम फैसले लिए जाएंगे। युवा, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को तोहफे मिले सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को प्रात: साढ़े दस बजे से होगी। लोक भवन में होने वाली इस बैठक में दर्जनभर से अधिक प्रस्ताव शामिल हैं। कैबिनेट में जहां स्वामी विवेकानंद योजना के तहत 25 लाख युवाओं को लैपटॉप दिए जाने का रास्ता साफ हो सकता है। इसके लिए अंतिम बिड की सेवा-शर्तों को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि का तोहफा दिए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसी माह से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को यह तोहफा दिए जाने का ऐलान किया था। इसके अलावा परिवहन विभाग के पीपीपी मॉडल पर बस अड्डों के विकास, बलरामपुर के तुलसीपुर और हाथरस में बस अड्डों के लिए लोक निर्माण विभाग की जमीन परिवहन निगम को नि:शुल्क दिए जाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है। बांग्लादेश विभाजन के समय यहां आने वाले लोगों से जुड़े आपदा राहत के प्रस्ताव सहित औद्योगिक विकास और पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यकर्मियों को 2 दिनों में पूरा करना होगा यह काम, UP मुख्य सचिव के निर्देश

मृतक आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे

उधर, योगी सरकार ने मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन मानव संपदा पोर्टल पर लेने का फैसला किया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागों को निर्देश भेज दिया है। नई व्यवस्था के आधार पर मृतक आश्रितों को अब जल्द नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।प्रमुख सचिव की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक 31 मई 2026 तक मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा नियुक्तियों पर विचार करते हुए पूरा किया जाएगा। नियुक्ति आदेश ई-मेल व वाट्सएप पर भेजा जाएगा। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल पर मृतक आश्रित सेवायोजन मॉड्यूल एनआईसी द्वारा तैयार किया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर उत्तर प्रदेश (सरकारी सेवक) मृतक आश्रित सेवायोजन प्रणाली को शुरू करने के लिए प्रत्येक संबंधित कार्यालय, निदेशालय अपने सभी आफिस एडमिशन आईडी द्वारा मृतक आश्रित नियुक्त के काम के लिए पहले चरण, मंजूर और आदेश अधिकारी नामित करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में मेट्रो स्टेशन पर मृत दीवान की पत्नी के पास मिले 63 कारतूस, 10 खोखे भी थे
ये भी पढ़ें:यूपी के इस नदी पर बनेगा पुल, 12 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर काटने से मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।