UP State employees will have to complete this task in 2 days, Chief Secretary gave these instructions to the officer यूपी में राज्यकर्मियों को 2 दिनों में पूरा करना होगा यह काम, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में राज्यकर्मियों को 2 दिनों में पूरा करना होगा यह काम, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

यूपी में राज्यकर्मियों को दो दिन में अनिवार्य रूप से आईजीओटी पोर्टल पर कोर्स को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। इस दौरान होने वाली बैठकों को स्थगित रखा जाएगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए  हैं।

Mon, 6 April 2026 08:02 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में राज्यकर्मियों को 2 दिनों में पूरा करना होगा यह काम, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

UP News: यूपी में योगी सरकार ने 8 अप्रैल तक मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया है। कर्मियों को 7 और 8 अप्रैल को शाम 4 से 6 बजे तक अनिवार्य रूप से आईजीओटी पोर्टल पर कोर्स को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। इस दौरान होने वाली बैठकों को स्थगित रखा जाएगा।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि 23 मार्च को जारी शासनादेश में मिशन कर्मयोगी सप्ताह की अवधि 2 से 8 अप्रैल तय की गई थी। इस सप्ताह के दौरान सभी कार्मिकों को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध एआई से संबंधित कम से कम तीन कोर्स को पूरा कर एआई दक्ष बैज प्राप्त करना है।

इसे प्रोत्साहित करने और आईजीओटी मार्केटप्लेस पर उपलब्ध उन्नत स्तर के कम से कम एक कोर्स को पूरा कर कर्मयोगी उत्कर्ष बैज प्राप्त करना होगा। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष समेत मुख्यालय में तैनात सभी कार्मिक (नियमित, आउटसोर्सिंग) आदि और मंडलायुक्त व डीएम समेत फील्ड में तैनात सभी कार्मिक (आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों को छोड़कर) 7 व 8 अप्रैल को इसे अनिवार्य रूप से पूरा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहराइच-गोंडा जाने वाले जान लें, घाघरा पर पीपा पुल तैयार, कब से दौड़ेंगी गाड़ियां?

एआई प्रशिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता

साधना सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग में डिजिटल दक्षता और कार्यकुशलता को मजबूत करना है। एआई फॉर एजुकेशन, इंट्रोडक्शन टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई एप्लिकेशन इन गवर्नमेंट जैसे कोर्स के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में भी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों की शिकायत पर योगी सख्त, सैलरी बढ़ाने पर सहमति

आईगॉट प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य कोर्स और प्रोफाइल अपडेट

विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अनिवार्य रूप से अपडेट करें, जिसमें विभाग, जनपद और मानव संपदा कोड अंकित हो। साथ ही आईगॉट मार्केटप्लेस के एक कोर्स को पूरा करने पर ‘कर्मयोगी उत्कृष्ट’ खिताब भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जनपद और विकासखंड स्तर पर वेबिनार, पैनल चर्चा और सामूहिक संवाद के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालगंज-फतेहपुर हाईवे के गंगा पुल पर 25 अप्रैल से फिर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।