63 cartridges were found with wife of the deceased Diwan at the Lucknow Metro station लखनऊ में मेट्रो स्टेशन पर मृत दीवान की पत्नी के पास मिले 63 कारतूस, 10 खोखे भी बरामद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में मेट्रो स्टेशन पर मृत दीवान की पत्नी के पास मिले 63 कारतूस, 10 खोखे भी बरामद

यूपी की राजधानी लखनऊ में मेट्रो स्टेशन पर मृत दीवान की पत्नी के पास 63 कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक महिला के बैग में कुल 63 कारतूस मिले हैं। जिसमें .303 बोर के 35 ओर 9एमएम के 18 कारतूस शामिल है। वहीं 10 खोखे बरामद हुए हैं। 

Mon, 6 April 2026 09:10 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में मेट्रो स्टेशन पर मृत दीवान की पत्नी के पास मिले 63 कारतूस, 10 खोखे भी बरामद

यूपी के लखनऊ में बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार को चेकिंग के दौरान महिला के बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची महानगर थाने की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एसआई अनुराग कुमार सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के बैग में कुल 63 कारतूस मिले हैं। जिसमें .303 बोर के 35 ओर 9एमएम के 18 कारतूस शामिल है। वहीं 10 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने में सामने आया कि बैग में 35 अदद .303 बोर के जिंदा कारतूस और 18 अदद 9 एमएम के जिंदा कारतूस रखे हुए हैं। इसके अलावा 9 एमएम के 9 खोखा कारतूस और .303 बोर का एक खोखा भी मिला। कुल मिलाकर 63 कारतूस मिले हैं। महिला कानपुर नगर के साढ़ थाना स्थित तिवारीपुर की रहने वाली प्रतिभा पाल है। उससे कारतूस रखने के का लाइसेंस मांगा गया तेा कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। इसके बाद मेट्रो प्रशासन ने महिला को हिरासत में ले लिया। महानगर थाने को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मेट्रो सुरक्षा में तैनात टीम के अधिकारी से जांच करने वाली टीम के बारे में जानकारी और इस दौरान बनाये गये वीडियो की डिटेल मांगी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यकर्मियों को 2 दिनों में पूरा करना होगा यह काम, UP मुख्य सचिव के निर्देश

महिला आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि इतनी मात्रा में कारतूस वह किसके कहने पर लेकर लखनऊ पहुंची थी। कहां पहुंचाना था। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति यशवंत सिंह पुलिस में दीवान के पद पर थे। नवंबर में उनकी मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि बैग उसके पति का था, लेकिन कारतूस कहां से आए वह स्पष्ट नहीं बता सकी। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों की शिकायत पर योगी सख्त, सैलरी बढ़ाने पर सहमति

बांदा में है मायका, बेटे से मिलने आई थी लखनऊ

छानबीन में पता चला कि महिला का मायका बांदा में है। उसका बेटा अयोध्या रोड स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा है। तीन-चार दिन पहले वह बेटे से मिलने लखनऊ आई थी। बेटे से मिलकर वह कानपुर अपनी ससुराल जा रही थी। फिलहाल पुलिस महिला के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। संभवतः दीवान पति ने ही कारतूसों को घर में एकत्रित किया होगा। इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस नदी पर बनेगा पुल, 12 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर काटने से मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।