मैं जीना चाहती हूं, पर अब टूट गई...पति के अवैध संबंधों के चलते महिला ने की आत्महत्या
शाहजहांपुर में एक महिला ने पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने कई सारे आरोप लगाए। महिला ने वीडियो में कहा कि वह जीना चाहती है लेकिन उत्पीड़न सहते-सहते अब टूट चुकी है।

यूपी के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने कई सारे आरोप लगाए। महिला ने बताया कि वह जीना चाहती है लेकिन 20 साल की शादी और बार-बार उत्पीड़न से वह टूट चुकी है। जिसके चलते महाशिवरात्रि के दिन फंदे से लटककर आत्महत्या कर रही है। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ये मामला सदर बाजार क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि 38 साल की पिंकी शुक्लाने महाशिवरात्रि के दिन रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी इसके बाद मृतक की बेटी ने अपने नाना राधेश्याम मिश्रा को सूचना दी तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। मंगलवार रात में पुलिस में मृतका के पिता ने शिकायत दर्ज कराया कि उसके पति दीपक शुक्ला का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिस कारण मृतका को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। जिसके चलते उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मरने से पहले महिला ने बनाया वीडियो
पुलिस के मुताबिक मृतका ने 9 मिनट 35 सेकंड का एक वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मृतका ने वीडियो में कहा है, 'मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है और महिला ने संबंध बनाने के दौरान उसके पति का वीडियो बना लिया। जिसे वह वायरल करने की धमकी देकर कहती है कि अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ दो।' वीडियो में मृतका रोते हुए यह भी कहा, 'मैं जीना चाहती हूं लेकिन 20 साल की शादी के बाद अब उत्पीड़न सहते-सहते टूट गई हूं। इसलिए मैं आज महाशिवरात्रि के दिन यह वीडियो बनाकर फांसी लगा रही हूं।'
पति और उसकी प्रेमिका समेत 4 पर केस दर्ज
इस मामले में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतका के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी दीपक शुक्ला व उसकी प्रेमिका, राजेश शुक्ला, रमेश शुक्ला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।




साइन इन