UP Saharanpur Baghpat Dpuble Murder Accused BJP Leader Arrested Shot man attacked with stones till death डूडा कर्मी व प्रेमिका की हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार, गोली मारने के बाद किए थे पत्थरों से वार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डूडा कर्मी व प्रेमिका की हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार, गोली मारने के बाद किए थे पत्थरों से वार

यूपी में डूडा कर्मी विक्रांत सिंह और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की सनसनीखेज हत्या में सहारनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता एवं भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत स्थित आवास गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड भी हो गई।

Sat, 2 May 2026 02:07 PMSrishti Kunj सहारनपुर/बागपत, हिन्दुस्तान टीम
share
डूडा कर्मी व प्रेमिका की हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार, गोली मारने के बाद किए थे पत्थरों से वार

यूपी में डूडा कर्मी विक्रांत सिंह और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की सनसनीखेज हत्या में सहारनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता एवं भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत स्थित आवास गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड भी हो गई। पुलिस के अनुसार, सुधारस चौहान दोपहर के समय अपने घर पहुंचा था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के साथ ही चर्चित डबल मर्डर केस की जांच ने निर्णायक मोड़ ले लिया है। जांच में सामने आया है कि बागपत के होटल में शराब पार्टी के दौरान विवाद बढ़ने पर राखी ने कथित रूप से विक्रांत सिंह को गोली मार दी थी। सुधारस चौहान और उसका सहयोगी कपिल चौहान घायल विक्रांत को सहारनपुर के बड़गांव लेकर पहुंचे, जहां सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पार्टी में प्रेमी, फार्महाउस में प्रेमिका की हत्या; शवों के मिलने पर खुलासा

गला रेतकर सीने-पीठ में उतारे चाकू, मौत होने तक किए वार

मिर्जापुर क्षेत्र के एक फार्म हाउस में बागपत निवासी राखी कश्यप की हत्या ने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहले राखी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी सीने और पीठ पर कई बार चाकू से हमला किया। शरीर से अत्यधिक रक्त बह जाने के कारण मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया, जो राखी की मौत की मुख्य वजह बना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को कॉल कर 11वें फ्लोर से कूदा कारोबारी; सट्टे में हारने के बाद सुसाइड

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को नौगांवा गांव स्थित रजवाहे में युवती का शव बरामद हुआ था। पहचान न होने पर अगले दिन पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि हत्या बेहद क्रूरता से की गई थी। गला रेतने के बाद सीने में चाकू घोंपा और पीठ पर भी कई वार किए। हमलावर तब तक वार करते रहे जब तक युवती ने दम नहीं तोड़ दिया। गुरुवार को शव की पहचान बागपत निवासी राखी कश्यप के रूप में हुई। उसके बाद घटना का खुलासा होता चला गया। जांच में सामने आया कि बागपत में पहले डूडा कर्मचारी विक्रांत की हत्या की गई, उसके बाद राखी को सहारनपुर लाकर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने आरोपी सुधारस चौहान और कपिल चौहान को हिरासत में ले लिया है।

विक्रांत के संपर्क में थी

जांच में सामने आया राखी कश्यप करीब दो वर्षों से विक्रांत के संपर्क में थी। विक्रांत पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी नोएडा स्थित सिंचाई विभाग में कार्यरत है। उसकी एक बेटी भी है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंध, निजी विवाद और आपसी तनाव इस हत्याकांड की बड़ी वजह हो सकते हैं। साथ ही यह तथ्य भी सामने आया है कि राखी पिछले सात वर्षों से अपने घर से दूर रह रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हैवान बने पति,कहीं अवैध संबंध का शक कहीं बच्चा न होने पर पत्नी की हत्या

सहारनपुर पहुंचे राखी के परिजन, किया अंतिम संस्कार

पुलिस ने राखी के परिजनों को सूचना देकर सहारनपुर बुलाया। शुक्रवार को जिला अस्पताल मोर्चरी से शव परिजनों को सौंपा गया। हालांकि परिजन शव को पैतृक गांव ले जाने की बजाय सहारनपुर में ही अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुलिस की निगरानी में हकीकत नगर श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि साक्ष्य सुरक्षित रह सकें।

फार्म हाउस का चौकीदार भी जांच के दायरे में

राखी कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस देहरादून निवासी एक व्यक्ति का है, जहां जसमौर निवासी चौकीदार तैनात है। चौकीदार की आरोपी कपिल चौहान से पहले से पहचान थी। इसी संबंध के चलते कपिल चौहान, भाजपा नेता और राखी कश्यप फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां चौकीदार से भोजन भी मंगवाया गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।