Boyfriend killed at party girlfriend killed at farmhouse double murder mystery solved after bodies found पार्टी में प्रेमी की हत्या, फार्महाउस में प्रेमिका को मार डाला; शवों के मिलने पर सुलझी डबल मर्डर की गुत्थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पार्टी में प्रेमी की हत्या, फार्महाउस में प्रेमिका को मार डाला; शवों के मिलने पर सुलझी डबल मर्डर की गुत्थी

करीब 12 दिन के अदंर दो मर्डर हुए। पार्टी में प्रेमी की हत्या की गई, फिर फॉर्महाउस में प्रेमिका को मार डाला। दोनों के शवों को सहारनपुर में फेंका गया। पुलिस ने बताया कि दो बार की तलाकशुदा राखी और उसके प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके पीछे शक, सत्ता, संपत्ति और साजिश का गठजोड़ सामने आया है।

Fri, 1 May 2026 12:40 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, सहारनपुर/बागपत
share
पार्टी में प्रेमी की हत्या, फार्महाउस में प्रेमिका को मार डाला; शवों के मिलने पर सुलझी डबल मर्डर की गुत्थी

तिरुवनंतपुरम में शादी और इंडोनेशिया में हनीमून के सपने देख रहे विक्रांत और राखी कश्यप की प्रेम कहानी का अंत सहारनपुर की धरती पर इतनी क्रूरता से लिखा गया कि पूरा घटनाक्रम पश्चिमी यूपी के सबसे भयावह डबल मर्डर केसों में शुमार हो गया। यह सिर्फ हत्या नहीं थी, बल्कि शक, सत्ता, संपत्ति और साजिश के गठजोड़ से रचा गया ऐसा खूनी खेल था, जिसमें पहले प्रेमी को मौत के लिए तड़पाया गया और फिर प्रेमिका को राज दफन करने के लिए खत्म कर दिया गया।

पार्टी में प्रेमी को मारी गोली, ईंट-पत्थर से सिर कूचा

पुलिस जांच में सामने आया कि 14 अप्रैल की रात राखी के किराये के मकान में पार्टी के दौरान विक्रांत को गोली मारी गई। गोली लगने के बाद भी वह पूरी तरह मृत नहीं हुआ था। भाजपा नेता सुधारस चौहान व अन्य आरोपियों ने उसे दिल्ली दून एक्सप्रेस से सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र लाकर सिर पर ईंट-पत्थरों से तब तक वार किए, जब तक उसकी सांसें पूरी तरह थम नहीं गईं। यह हत्या न केवल योजनाबद्ध थी, बल्कि उसमें बर्बरता की सारी सीमाएं पार कर दी गईं। शव को सुनसान क्षेत्र में फेंककर आरोपी फरार हो गए। लेकिन साजिश यहीं खत्म नहीं हुई।

फार्महाउस में प्रेमिका की हथौड़े से हत्या

पुलिस जांच और बढ़ते दबाव के बीच आरोपियों को आशंका हुई कि राखी पूरे राज से पर्दा उठा सकती है। इसके बाद उसे सहारनपुर के मिर्जापुर स्थित फार्महाउस ले जाया गया, जहां पहले पार्टी हुई, फिर उसके साथ दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है। बाद में हथौड़े और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव चौकर के प्लास्टिक कट्टे में भरकर रस्सियों से बांधा गया और रजबहे में फेंक दिया गया।सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि विक्रांत को बागपत में गोली मारने के बाद बडगांव में लाकर मारपीट कर मौत के घाट उतारा गया। राखी की सहारनपुर के मिर्जापुर स्थित फार्म हाउस में हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जायदाद में हिस्सा मांग रहा था बेटा; पिता ने हत्या कर दी, सदमे में पत्नी
ये भी पढ़ें:बेडरूम में पत्नी ने लगाए खुफिया कैमरे, इंजीनियर पति की गंदी हरकतें देख उड़े होश

फार्महाउस बना सबसे खौफनाक क्राइम सीन

फार्महाउस इस पूरे केस का सबसे खौफनाक क्राइम सीन बनकर उभरा है। यहां सत्ता, संपत्ति और निजी रसूख के साए में हत्या की दूसरी पटकथा लिखी गई। पुलिस को घटनास्थल से बोरा, रस्सियां और अन्य अहम सुराग मिले हैं।

डूडा में संविदा लिपिक था विक्रांत

आपको बता दें बागपत में डूडा के संविदा लिपिक विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर बरामद हुए। पुलिस ने एक हत्यारोपी कपिल चौहान को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रयागराज की गोविंदपुरम कॉलोनी निवासी विक्रांत (37 ) बागपत में जिला नगरीय विकास अभिकरण में अर्बन डिपार्टमेंट एजेंसी के सिटी मिशन मैनेजर पद पर तैनात था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डबल मर्डरः शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, विवाहिता ने रची साजिश

दो बार की तलाकशुदा थी राखी

शादीशुदा विक्रांत के विभाग में संविदा कर्मी राखी कश्यप से प्रेम संबंध थे। 25 अप्रैल को दोनों शादी करने वाले थे। राखी दो बार की तलाकशुदा थी और उसके संबंध एक प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व भाजपा नेता से भी थे। 14 अप्रैल की रात राखी के बागपत के मकान में पार्टी हुई, जिसमें विक्रांत, राखी, प्रॉपर्टी डीलर और उसका सहयोगी था। यहां विक्रांत की हत्या कर दी गई। खुलासे के डर से 26 अप्रैल को राखी को भी मार डाला गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।